एसडीएम और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर से मुलाकात करने के बाद छात्र नेता रविंद्र पासवान और पीयूष सिंह ने कहा कि सरकार के द्वारा वार्ता के निमंत्रण को हमने स्वीकार कर लिया है। कल 2:00 बजे बातचीत के लिए जरूर जाएंगे।
रांची में आंदोलनरत छात्रों के साथ बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की दिशा में राज्य सरकार की ओर से एक और पहल की गई है।
छात्र आंदोलन में एक युवक एयर गन लेकर पहुंच गया। वहां मौजूद पुलिस की नजर जैसे ही युवक पर पड़ी, वह हड़बड़ाकर भागने लगा। हालांकि, पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
आज विधानसभा घेराव निकले आंदोलनकारी छात्रों का लौटना शुरू हो गया है। खबर है कि वे वापस जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंच रहे हैं। विधानसभा के आसपास का इलाका खाली हो रहा है।
छात्रों से वार्ता के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री चमरा लिंडा और मंत्री संजय प्रसाद यादव ने प्रेस वार्ता की। मंत्रियों ने कहा कि सरकार ने कई बिंदुओं पर उदारता दिखाते हुए छात्रों से विधानसभा घेराव नहीं करने का आग्रह किया,
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 15 दिनों से चल रहे आंदोलन स्थल पर अब CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
8 छात्रों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचा। इससे पहले शुक्रवार देर रात भी छात्र प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के मंत्रियों के समक्ष JPSC और JSSC से जुड़े सभी मुद्दों और अपनी मांगों का विस्तृत आधार रखा था।
बेजीपी के मुख्य सचेतक और हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि सरकार की आंख, कान, नाक खुला रहने के बावजूद ऐसा हो रहा है तो सोच सकते हैं कि सरकार कितनी गंभीर है।
सरकार ने आंदोलनरत छात्रों से वार्ता के लिये चार मंत्रियों की कमिटी बनाई है। सूत्रों के अनुसार खबर है कि इस कमिटी में सुदीव्य कुमार सोनू , दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा और संजय प्रसाद यादव हो सकते हैं।
नीट परीक्षा में धांधली और झारखंड में लागू किये जा रहे क्लस्टर कॉलेज सिस्टम के विरोध में छात्रों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है. ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ने 15 मई को कोल्हान विश्वविद्यालय के समक्ष बड़े छात्र प्रदर्शन का ऐलान किया है.
ऑफलाइन क्लास की मांग को लेकर रांची स्थित संत जेवियर्स कॉलेज के छात्रों ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रों की मांग थी कि कॉलेज में ऑफलाइन क्लास का संचालन किया जाये। विद्यार्थिय