logo

छात्रों को सरकार ने फिर भेजा बातचीत का न्योता, कल दोपहर में होगी वार्ता

student_protest2.jpg

रांची  

आंदोलनरत छात्रों से सरकार का प्रतिनिधिमंडल कल दो बजे फिर से बातचीत करेगा। स्टेट गेस्ट हाउस में होने वाली वार्ता के लिए एसडीएम और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के जरिए सरकार ने छात्रों को आमंत्रण दिया है। वार्ता के दौरान इस बार छात्रों और सरकार की ओर से विधिक सलाहकार भी मौजूद रहेंगे। JSSC-CGL को रद्द करने की मांग के मद्देनजर विधिक सलाहकारों की नजर से रास्ता निकालने का प्रयास होगा।


हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Student Protest Jharkhand Government SDO SDM Student Talks Ranchi Protest