logo

नवीन जायसवाल बोले- सभी नियुक्तियों की CBI जांच कराएं हेमंत सोरेन, नहीं तो दें इस्तीफा

नवीन जायसवाल बोले- सभी नियुक्तियों की CBI जांच कराएं हेमंत सोरेन, नहीं तो दें इस्तीफा

द फॉलोअप डेस्क
बीजेपी के मुख्य सचेतक और हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि सरकार की आंख, कान, नाक खुला रहने के बावजूद ऐसा हो रहा है तो सोच सकते हैं कि सरकार कितनी गंभीर है। वहीं बच्चों की जो मांग है वहीं एनडीए विधायकों की मांग है। सरकार अपने कार्यकाल की तमाम नियुक्तियों की सीबीआई जांच कराए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लाज तभी बचेगी जब तत्तकाल वो सारी नियुक्तियों की सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दे। अगर वह ऐसा नहीं कर रहे हैं तो उन्हें नैतिक जिम्मेदारी उठाते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी दिल्ली में हो रहे आंदोलन में बच्चों का पीठ थपथपा रहे थे लेकिन पिछले 12 दिनों से झारखंडी बच्चे आंदोलन कर रहे हैं लेकिन राहुल गांधी कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस का यही दोहरा चरित्र है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि उनके विधायक मंत्री कहां हैं वो छात्रों से कब मिलेंगे। 

Tags - Naveen Jaiswal BJP Hemant Soren CBI Investigation JPSC JSSC Student Protest Rahul Gandhi