logo

सरकार से वार्ता के लिए छात्र तैयार, रविंद्र पासवान बोले- संवाद से ही निकलेगा समाधान

STUDENT0016.jpg

रांची 
एसडीएम और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर से मुलाकात करने के बाद छात्र नेता रविंद्र पासवान और पीयूष सिंह ने कहा कि सरकार के द्वारा वार्ता के निमंत्रण को हमने स्वीकार कर लिया है। कल 2:00 बजे बातचीत के लिए जरूर जाएंगे। कहा कि संवाद से ही समाधान निकलेगा। हमलोग भी इसी दिशा में चल रहे हैं। जहां तक लीगल एडवाइजर के साथ जाने की बात है, इसे लेकर आपस में बातचीत करेंगे। इसके बाद जानकारी साझा की जाएगी। वहीं छात्र नेता रविंद्र पासवान ने सरकार की मंशा को लेकर भी सवाल खड़े किये। छात्रों के दो गुटों में बंटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मंच एकजुट है और हम सभी छात्र एक साथ हैं।


कल दोपहर दो बजे फिर से होगी बातचीत 
मिली खबर के मुताबिक आंदोलनरत छात्रों से सरकार का प्रतिनिधिमंडल कल दोपहर दो बजे फिर से बातचीत करेगा। स्टेट गेस्ट हाउस में होने वाली वार्ता के लिए एसडीएम और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के जरिए सरकार ने छात्रों को आमंत्रण दिया है। JSSC-CGL को रद्द करने की मांग के मद्देनजर विधिक सलाहकारों की नजर से रास्ता निकालने का प्रयास होगा। 

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Student Protest Ravindra Paswan Jharkhand Government Student Talks Ranchi Protest