सरायकेला के चांडिल में गागोडीह गांव के पास लोडर की चपेट में आने से 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस और बीडीओ मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित करने में जुटे हैं।
सरायकेला-खरसावां के कपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्लत नगर में लगातार बारिश से एक कच्चा मकान गिर गया। हादसे में मलबे में दबकर तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरायकेला-खरसावां जिले में गम्हरिया पुलिस ने आर्का जैन कॉलेज रोड पर कार्रवाई करते हुए 2 लाख रुपये मूल्य की 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ मोहम्मद कलीम खान और प्रदीप महतो को गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी खबर।
सरायकेला-खरसावां के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से लोडेड देसी कट्टा बरामद हुआ है, जबकि उसका साथी फरार है।
सरायकेला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत RIT मोड़ स्थित NXT जिम के पास बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। क्षेत्र में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
एक निर्माणाधीन मकान के सैप्टिक टैंक से अज्ञात महिला का अर्धनग्न लाश मिला। पुलिस हत्या, हादसा और आत्महत्या तीनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।
सरायकेला के आदित्यपुर बास्कोनगर से चाइबासा घूमने गईं तीन नाबालिग लड़कियां लापता हो गईं। पुलिस मामला दर्ज कर उनकी सकुशल तलाश में जुटी है। किसी भी जानकारी के लिए पुलिस या डायल 112 पर संपर्क करें।
रायकेला के आदित्यपुर (बास्कोनगर) से चाइबासा घूमने गईं तीन नाबालिग लड़कियां लापता हो गईं। पुलिस मामला दर्ज कर उनकी सकुशल तलाश में जुटी है। किसी भी जानकारी के लिए पुलिस या डायल 112 पर संपर्क करें।
रायकेला के आदित्यपुर (बास्कोनगर) से चाइबासा घूमने गईं तीन नाबालिग लड़कियां लापता हो गईं। पुलिस मामला दर्ज कर उनकी सकुशल तलाश में जुटी है। किसी भी जानकारी के लिए पुलिस या डायल 112 पर संपर्क करें।
सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित जंगल में पेड़ से लटका 20 वर्षीय महिला सुमारी सिंह सरदार का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ। पढ़े पूरी खबर
चक्रधरपुर रेलमंडल के पुराने दो नंबर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से सहरबेरा निवासी भूसु सिंह सरदार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सरायकेला थाना क्षेत्र के संजय नदी स्थित चमारू-कोलबीरा पुल के नीचे एक निजी स्कूल शिक्षक जीतन महतो का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।