राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब विदेशी शराब से लदा एक वाहन पलट गया। वाहन के पलटते ही उसमें लदी शराब की बोतलें और पेटियां सड़क पर बिखर गईं। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए और शराब लूटने की होड