logo

LATEST की खबरें

आनंदपुर में जंगली दंतैल हाथी ने एक व्यक्ति को कुचला, गांव में डर का माहौल

आनंदपुर प्रखंड के बिंजु पंचायत के रुंघी गांव के केंदाड़ी टोला निवासी सेम लुगुन (55) की शुक्रवार शाम को जंगली दंतैल हाथी ने कुचलकर मौत कर दी। घटना शाम लगभग छह बजे हुई, जब सेम अपने खलिहान की ओर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, अचानक हाथी ने सेम पर हमला कर दिया

पाकुड़ के अनुसूचित आवासीय विद्यालय के छात्रों ने भोजन की खराब गुणवत्ता और दुर्व्यवहार का लगाया आरोप

पाकुड़ सदर प्रखंड के किताझोर स्थित अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि न तो उन्हें गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलता है और न ही विद्यालय की ओर से दी जाने वाली विशेष सुविधाओं का लाभ दिया जाता है। छात्रों ने यह भ

पाकुड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

शनिवार को पाकुड़ कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। नगर के डॉ. अंबेडकर चौक पर जिला एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्प

IRCTC में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से करता था ठगी, गोड्डा पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड

आईआरसीटीसी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह का गोड्डा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले को लेकर गोड्डा निवासी राकेश रौशन को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 6 दिसंबर को छापेमारी के दौरान उसे रूपियामा गांव से गिरफ्तार किया।

जमशेदपुर : ब्राउन शुगर तस्करी नेटवर्क बेनकाब, 81 पुड़िया के साथ 4 युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर के गोविंदपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त में शामिल गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 81 पुड़िया ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन और 2550 रुपये नकद जब्त किये हैं।

सिमडेगा : पीडीजे ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक की जांच की गई

झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर शनिवार को सिमडेगा मंडल कारा में औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा ने किया।

पंडरा बाजार समिति में चोरों ने 3 दुकानों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

रांची में चोरों के मनोबल में एक बार फिर वृद्धि देखने को मिली है। पंडरा बाजार समिति में शुक्रवार, 5 दिसंबर को एक ही रात में तीन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। इन दुकानों के दीवार तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की है। पंडरा बाजार समिति के बनहौरा रोड

पलामू : इंटरस्टेट शराब तस्करी में सहयोग के आरोप में एएसआई अभिमन्यु सिंह निलंबित

पलामू जिले के सदर थाना में तैनात एएसआई अभिमन्यु सिंह को पलामू पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने निलंबित कर दिया है। उन पर इंटरस्टेट शराब तस्करी में सहयोग करने और संबंधित वाहन मालिक से रुपये की मांग कराने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सदर थान

गुमला में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का आगमन, सिविल कोर्ट का किया निरीक्षण

झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान आज गुमला पहुंचे। आगमन पर सर्किट हाउस में पुलिस बल द्वारा उन्हें गरिमामय गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके बाद उन्होंने सिविल कोर्ट, गुमला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने न्यायिक अ

गुमला के सुजल ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स में जीता कांस्य, अंडर-14 रिले में झारखंड का बढ़ाया मान

गुमला जिले ने एक बार फिर खेल के क्षेत्र में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। गुमला के सुजल कुमार ने इंदौर, मध्यप्रदेश में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग की 4×100 मीटर रिले प्रतियोगिता में झारखंड टी

आईटीआई साहिबगंज में भारतीय वायु सेना करियर काउंसलिंग, 100 से अधिक छात्रों ने लिया लाभ

​​​​​​​औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) साहिबगंज में भारतीय वायु सेना में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय वायु सेना के अधि

गुमला में अनक्लेम्ड डिपॉजिट विशेष शिविर का आयोजन, 199 खातों का हुआ निस्तारण

वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस), भारत सरकार के निर्देशानुसार,उपायुक्य प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से गुमला जिले में अनक्लेम्ड डिपॉजिट से संबंधित जागरूकता एवं निस्तारण हेतु आज नगर भवन, गुमला में जिला स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर

Load More