खूंटी जिले के लिए बेहद दुखद साबित हुआ। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो बड़ी सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
झारखंड स्थित खूंटी जिले में रांची-सिमडेगा स्टेट हाईवे-3 पर रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मरचा मोड़ के पास शुक्रवार 20 फरवरी को लगभग 7.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है।