गुमला जिले के पालकोट इलाके में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों ने चार-पांच युवकों पर नाबालिग को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
गुमला जिले में 28 सितंबर से 12 अक्टूबर तक 'Intensified IEC Campaign 2026' चलाया जाएगा। इसके तहत स्कूलों, पंचायतों और जेलों में नुक्कड़ नाटक व रैलियों के जरिए HIV, सिफलिस और टीबी के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी।
गुमला जिले में खराब मौसम और झमाझम बारिश के बावजूद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ सामूहिक 'वंदे मातरम' का गायन किया। देशभक्ति से सराबोर इस कार्यक्रम की खास तस्वीरें और पूरी खबर देखें।
गुमला शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर खोरा से कुसुमटोली जाने वाले रास्ते में दिलीप ईंट भट्ठा के आसपास चार भालुओं का झुंड देखे जाने से इलाके में डर का माहौल है। झुंड में दो बड़े और दो छोटे भालू बताए जा रहे हैं।
गुमला के घाघरा में हिंडाल्को के खिलाफ चल रहे आंदोलन के सातवें दिन अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन ने आंदोलनकारियों से वार्ता की।
गुमला में विश्व शांति दिवस पर लायंस क्लब की ओर से गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने आपसी मतभेदों को संवाद से सुलझाने और समाज में शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
गुमला में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल का दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हो गया। कार्यक्रम में संगठन की आगामी गतिविधियों, सामाजिक अभियानों और ग्रामीण क्षेत्रों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें संगठन के राष्ट्रीय स्तर के पद
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार शुक्रवार को गुमला पहुंचे। उन्होंने विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण की प्रक्रिया की जमीनी हकीकत का जायजा लिया।
गुमला जिला मुख्यालय का बख्तर साय मुंडन सिंह ऑडिटोरियम बदहाली का शिकार है। देखरेख न होने से परिसर में असामाजिक तत्वों का डेरा जमा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों और खिलाड़ी छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
गुमला जिले में SIR के कार्य को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने सभी संबंधित अधिकारियों को SIR कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि काम मे
गुमला के तुकुटोली प्राथमिक विद्यालय में 4 महीने से एमडीएम (MDM) की राशि नहीं मिली है। खराब चापाकल के कारण बच्चे खुले में शौच जाने को मजबूर हैं, वहीं शिक्षक अपनी जेब और उधार से बच्चों का खाना बना रहे हैं।
गुमला जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत लुचुत पाठ में ग्रामीणों और मुखिया ज्योति बहेर देवी ने देर रात छापेमारी कर अवैध बॉक्साइट खनन को रोका। मौके से दो ट्रक और एक JCB जब्त की गई।