logo

गुमला में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, 2 गंभीर

गुमला में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, 2 गंभीर

गुमला: 
Gumla News: गुमला जिले में रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर नागफनी टोल प्लाजा के पास बीती रात सड़क हादसे (Road Accident) में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे और सिसई से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रांची की ओर से आ रही एक अज्ञात कार की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत
मृतक की पहचान खरा भगवा टोली निवासी बुधराम उरांव के 18 वर्षीय पुत्र सुरजीत उरांव के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण सुरजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथ बाइक पर सवार गौतम उरांव और नितेश उरांव घायल हो गए। दोनों घायल युवक भी खरा भगवा टोली के निवासी हैं।

घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में घायल गौतम उरांव और नितेश उरांव को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के सिर, हाथ समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

सिसई से लौटने के दौरान हुआ हादसा
मृतक के परिजन राहुल कुमार के अनुसार, तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर सिसई घूमने गए थे। वहां से घर लौटने के दौरान रात में नागफनी टोल प्लाजा के पास रांची की ओर से आ रही एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बताया गया कि बाइक सवार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में सिर पर चोट लगने के कारण सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
घटना के बाद सुरजीत के शव को गुमला सदर अस्पताल लाया गया। शुक्रवार को सदर थाना की पुलिस ने शव का पंचनामा करने और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की कार्रवाई शुरू की। हादसे में शामिल अज्ञात कार के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Tags - Gumla AccidentNagafani Toll PlazaJharkhand NewsSisai Road AccidentGumla Sadar Hospital