मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा में छह स्वागत द्वारों का लोकार्पण किया। नगर विकास विभाग झारखंड सरकार की ओर से लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार का अधिष्ठापन किया गया है
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गढ़वा जिले के चुटिया में रहने वाले रामदेव सिंह, सचिन सिंह, अभिलाष सिंह व आलोक सिंह दशहरा देखकर दो बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी बीच रात करीब 10 बजे जोन्हीखांड़ सिंजो के जंगल में ललमटिया के पास सड़क पर हाथियों का झुंड आ गया।
झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी रंका के तत्वाधान में तमगे कला पंचायत के पिंडरा मध्य विद्यालय परिसर में झामुमो मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
गढ़वा एसपी के निर्देशानुसार गढ़वा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में मोबाइल गुमशुदगी के लगातार प्राप्त हो रहे आवेदन के मद्देनजर मोबाइल बरामदगी के लिए तकनीकी शाखा द्वारा विशेष अभियान ऑपरेशन "मुस्कान"चलाया गया।
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों के दो दर्जन से अधिक प्रबुद्ध जनों, समाजसेवियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया।
गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बुधवार को गढ़वा प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में जन संवाद कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
गढ़वा जिले में विभिन्न स्थानों पर 50 सोलर हाई मॉस्ट लाइट लगाया जाएगा। गढ़वा अब अंधकार में नहीं डूबेगा।
गढ़वा जिला के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोचेया निवासी रजनी कुमारी ने सीएसपी संचालक पर धोखाधड़ी कर उसके खाते से 4000 रुपये अवैध तरीके से निकालने का आरोप लगाया है। इसे लेकर पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने तथा पैसा वापस करने की मांग
राष्ट्रीय जनता दल अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष नागेंद्र राम ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो का दामन थाम लिया। साथ ही ग्राम महुलिया एवं गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 13 एवं 14 के 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल हो गये।
राजद के पूर्व कोषाध्यक्ष, समाजसेवी संजय कांस्यकार व राजद के पूर्व जिला प्रवक्ता समाजसेवी शाकिर खान झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं।
ईडी की टीम गढ़वा जिले में छापेमारी करने पहुंची है।
गढ़वा प्रखंड के उड़सुगी एवं परिहारा पंचायत के 400 से अधिक लोगों ने भाजपा एवं अन्य दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर ली।