बिहार में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इसी बीच 17 अप्रैल को राज्य के कुछ जिलों में अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 18 अप्रैल से और ज्यादा गर्मी बढ
बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल के बाद दक्षिण और मध्य बिहार के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में अगले 24 घंटें बादल छाए रहने की संभावना बतायी है।