BY Pratiksha Kumari Apr 22, 2026
मौसम विभाग ने बिहार के 20 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, मोतिहारी, भागलपुर, शेखपुरा और अरवल जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।