हेलिकॉप्टर को पश्चिम दिशा की ओर उड़ान भरकर पटना जाना था, लेकिन हेलिकॉप्टर जैसे ही ऊपर उठ गया। पश्चिम के बदले पूर्व दिशा की ओर जाकर लड़खड़ा गया। पायलट की सतर्कता से हादसा होने से बच गया।
आज केंद्रीय मंत्री व खूंटी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने तमाड़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर जनता से संवाद किया।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लैंड स्कैम मामले में सोमवार को रिमांड पूरी होने के बाद अंतु तिर्की, बिपिन सिंह, मोहमद इरसाद और प्रियरंजन सहाय के अलावा एक अन्य आरोपी अफसर अली की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ईडी कोर्ट में पेश किया गया।
अरविंद केजरीवाल ने अपने हलफ़नामे में ईडी पर गंभीर आरोप लगाय हैं। कहा है कि ईडी के पास कथित शराब घोटाला औऱ मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े लगभग एक लाख पन्नों के दस्तावेज हैं। लेकिन ईडी ने इनमें से 80,000 पेज छिपा लिये।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस मुसलमानों को गोमांस खाने का अधिकार देना चाहती है। कहा, कांग्रेस अल्पसंख्यक समुदाय के अन्य समूहों को उनके मन का खाना खाने का अधिकार देना चाहती है।
बलियापुर प्रखंड कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो, ACB ने बलियापुर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जयंत कुमार डे को 30 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया। जयंत कुमार से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है।
झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुनिया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बगोदर से राजधनवार की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक कार जमुनिया मोड़ के पास एक पेड़ से टकरा गयी। इस
रामगढ़ में एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए राजस्व कर्मचारी और अनुसेवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला के आरोप में जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार के विरोध में अब दिल्ली के चिकितस्कों ने आवाज बुलंद की है।
8 अप्रैल को लातेहार के बालूमाथ से गायब हुए सहायक पुलिसकर्मी जयराम कुमार साहू का अब तक पता नहीं चला है। पीड़ित परिवार ने इस बाबत तैलिक साहू समाज और लोकहित अधिकार पार्टी, झारखंड को पत्र लिखकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को आज इंसुलिन उपलब्ध करायी गयी। आप ने इसकी पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट जारी किया है।
खूंटी लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। आज मंदिरों में दर्शन के बाद वह अपने नामांकन के लिए जायेंगे। अर्जुन मुंडा सुबह 11 बजे समाहरणालय में अपना नामांकन दर्ज करेंगे।