logo

झारखंड में पेट्रोल–डीजल ने लगाया शतक, रांची में ताजा दर क्या है; जानें!

WhatsApp_Image_2026-05-26_at_10_18_39_AM.jpeg

रांची 
105.29 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 100.49 रुपये प्रति लीटर डीजल रांची में ईंधन की कीमतें अब इस नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। सोमवार को तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल में 2.66 रुपये और डीजल में 2.83 रुपये की ताजा बढ़ोतरी के बाद यह उछाल आया है। पिछले 11 दिनों में यह चौथी मूल्यवृद्धि है, जिसने न केवल वाहन चालकों की जेब पर बोझ बढ़ाया है, बल्कि माल ढुलाई महंगी होने से बाजार में चौतरफा महंगाई का खतरा भी पैदा कर दिया है। 
कैब किराए में बढ़ोतरी 
अब टूर एंड ट्रैवल व्यवसायियों ने कैब किराए में बढ़ोतरी शुरू कर दी है, वहीं मालवाहक वाहनों का भाड़ा भी बढ़ने लगा है। इधर, व्यापारियों ने कहा, ईंधन महंगा होने से सामान ढुलाई की लागत बढ़ गई है, जिसका प्रभाव बाजार पर दिखेगा।

Tags - fuel price hike transportation cost freight charges inflation impact market cost