मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा के अतिथिशाला का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। अतिथिशाला में 24 कमरे, 3 सुट मीटिंग हॉल, वेटिंग हॉल सहित अन्य सुविधायें उपलब्ध कराई गयी हैं।
बिहार के अररिया से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां दो साल की बच्ची की सब्जी की कड़ाही में गिरने से मौत हो गयी। मामला पलासी प्रखंड के पिपरा बिजवार पंचायत के पिपरा खुटी टोला छपनिया गांव का है।
हाजीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक युवक का शव बरामद हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शव को जीआरपी के हवाले कर दिया।
7 जनवरी को भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इनमें बिहार, बंगाल और असम शामिल हैं। बिहार के 9 जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
सिगरेट लाने से इनकार करने पर 8 साल के बच्चे को गोली मार दी गई। जिसके बाद बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं बच्चे के परिजनों की शिकायत पर पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ईंट भट्ठा के मुंशी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
बिहार के पूर्णिया जिले के अमौर थानाक्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हिलाकर रख दिया। दरअसल जिस महिला का अपहरण कर हत्या किये जाने का आरोप लगाकर केस किया गया था
पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में 2 लड़कों और 2 लड़कियों को पकड़ा है। सभी नशे की हालत में अर्धनग्न होकर डांस कर रहे थे।
बिहार के किशनगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन ने सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों में ऊर्दू की पढ़ाई को लेकर एक आदेश जारी किया था
70वीं बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर पटना में बवाल मचा है। सोमवार को AISA ने बिहार बंद करने का ऐलान किया है। दूसरी ओर रविवार को गांधी मैदान में प्रदर्शन के खिलाफ प्रशांत किशोर समेत 700 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
बालूघाट रोड 2 में छात्राएं आपस में भिड़ गईं। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लात-घुसे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो शुक्रवार दोपहर का बताया जा रहा है।
बिहार में बहुत जल्द आवारा कुत्तों के पीछे शिक्षक भागते हुए नजर आएंगे। बच्चों को आवारा कुत्तों से बचाने की जिम्मेदारी भी अब शिक्षकों को दी गई है। वैशाली जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को एक सरकारी पत्र भेजा गया है,