द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women Hockey Team) ने एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल (Gold Medal in Hockey) जीत लिया। टीम इंडिया ने खिताबी मुकाबले में चीन को 1-0 से हरा दिया। झारखंड की सलीमा टेटे (Salima Tete) की कप्तानी वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाड में 44 साल बाद यह कारनामा किया है। टीम इंडिया को इससे पहले 1982 एशियन गेम्स में गोल्ड मिला था, जब इसने दक्षिण-कोरिया को हराया था। गौरतलब है कि चीन के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में एकमात्र गोल लालरेम्सियामी ने किया।
???????????? ????????-???????????????? ???????????????? ???????? ????????????????, ???????????? ???????????????????????? ????????????????????'???? ???????????????? ???????? ???????????????????? ???????????????????? ???????????????? ???????????????? ????????????????????????????????????????! ????????????
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 2, 2026
A 1-0 victory over World No. 4 China in the final seals a historic gold medal for the Indian Women’s Team, securing… pic.twitter.com/ZiQP1PSYaD
लॉस एंजलिस ओलंपिक में मिली डायरेक्ट एंट्री
गौरतलब है कि एशियन गेम्स में इस गोल्डन जीत के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम को लॉस एंजलिस ओलंपिक-2028 में डायरेक्ट एंट्री भी मिल गई है। इस बात की पुष्टि हॉकी इंडिया ने भी की है। एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारत के लिए 10वें मिनट में लालरेम्सियामी ने गोल दागा और यही मैच का निर्णायक गोल भी साबित हुआ। भारतीय महिला हॉकी टीम की यह कामयाबी निश्चित रूप से खास है। दरअसल, पिछले कुछ महीनों में हॉकी फेडरेशन में चले अंदरुनी विवाद के बीच यह स्वर्ण पदक काफी खास है।
.jpeg)
इवेंट के 13वें दिन भारत को कुल 6 गोल्ड मेडल
गौरतलब है कि भारत को इस इवेंट के 13वें दिन कुल 6 गोल्ड मेडल जीते। भारतीय महिला हॉकी टीम के अलावा बॉक्सर अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किग्रा भारवर्ग में गोल्ड जीता, जबकि सुजीत कलकल ने रेसलिंग में पुरुषों के 65 किग्रा भारवर्ग में फ्रीस्टाइल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। बीते शुक्रवार को बॉक्सर परवीन हुड्डा ने महिलाओं के 65 किग्रा भारवर्ग में जबकि लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने रिकर्व इवेंट में गोल्ड जीता।