रांची
होचर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित “रांची चैंपियंस ट्रॉफी” का भव्य शुभारंभ आज पिनाकल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड, होचर, कांके, रांची में हुआ। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए महतो ने कहा कि, “खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है।”
.jpeg)
स्पोर्टिंग क्लब के सभी आयोजकों को बधाई दी
उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए होचर स्पोर्टिंग क्लब के सभी आयोजकों को बधाई दी और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ समाज में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक मुकेश कुमार महतो, अध्यक्ष रवि लोहरा, मैनेजर M.D. वसीम अंसारी, उपाध्यक्ष सह संयोजक आनन्द कुमार महतो, उपाध्यक्ष अरुण महतो, सचिव रितीक राज, दीपक राम, आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो, प्रवक्ता सूरज कुमार मिश्रा, कांके प्रखंड अध्यक्ष अमन लाल शहदेव जी सहित कई सम्मानित पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें