logo

WPL 2025 के लिए खिलाड़ियों का हुआ ऑक्शन, सिमरन शेख के लिए लगी सबसे महंगी बोली; गुजरात जायंट्स ने खरीदा 

WPL 2025 के लिए खिलाड़ियों का हुआ ऑक्शन, सिमरन शेख के लिए लगी सबसे महंगी बोली; गुजरात जायंट्स ने खरीदा 

द फॉलोअप खेल डेस्क 

अगले साल 2025 में खेले जाने वाले महिला प्रीमियर लीग (WPL) के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन आज बेंगलुरु के ITC गार्डेनिया में हो गया। इस ऑक्शन में सभी टीमों ने अपने 18 स्लॉट को पूरा किया, जिसमें से 5 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल किये गये हैं। आज के ऑक्शन में 120 खिलाड़ियों की लिस्ट से खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें 91 भारतीय और 29 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। WPL 2025 ऑक्शन में खिलाड़ियों की न्यूनतम बेस प्राइस 10 लाख और अधिकतम बेस प्राइस 50 लाख रखी गई थी।
WPL 2025 नीलामी में कई शीर्ष महिला क्रिकेटरों पर बोली लगाई गई, जिनमें वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन, इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट और न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज लिया ताहुहु नाम प्रमुख रहा।
डॉटिन को गुजरात जायंट्स ने 1.70 करोड़ में खरीदा। गुजरात जायंट्स द्वारा 1.90 करोड़ में खरीदी गई सिमरन शेख WPL 2025 की नीलामी में सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी थीं।
13 वर्षीय बाएं हाथ की तेज गेंदबाज अंशु नागर WPL 2025 की नीलामी में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी थीं, लेकिन उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने 16 वर्षीय ऑलराउंडर जी कमालिनी के लिए 1.60 करोड़ खर्च किए।
स्मृति मंधाना, जिन्हें WPL 2023 ऑक्शन में 3.40 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा था, आज भी वूमेंस प्रीमियर लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। मंधाना ने अपने शानदार प्रदर्शन से 2024 में टीम को चैंपियन बनाया था।
ऑस्ट्रेलिया की एश्ली गार्डनर और इंग्लैंड की नेट सिवर-ब्रंट, जिन्हें WPL 2023 ऑक्शन में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ में खरीदा था, आज भी WPL की सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी बनी हुई हैं।
सबसे महंगी खिलाड़ी
•    WPL 2025 नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी - सिमरन शेख (1.90 करोड़) गुजरात जायंट्स
•    WPL 2025 नीलामी की सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी - डिएंड्रा डॉटिन (1.70 करोड़) गुजरात जायंट्स
•    WPL 2025 नीलामी की सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी - सिमरन शेख (1.90 करोड़) गुजरात जायंट्स
•    WPL 2025 नीलामी की सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी - सिमरन शेख (1.90 करोड़) गुजरात जायंट्स
बता दें कि महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के लिए सभी पांच टीमों को अपनी 18 खिलाड़ियों की टीम बनाने के लिए 15 करोड़ का बजट दिया गया था। इसमें अधिकतम छह विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते थे। नीलामी से पहले टीमों को पिछले सीजन की खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी गई थी। 


अधिकतर टीमों ने अपने मुख्य खिलाड़ियों को रिटेन किया, लेकिन कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया ताकि नीलामी में अपने स्क्वॉड को बेहतर बनाने के लिए फंड मुक्त किया जा सके। रिटेन की गई खिलाड़ियों की कुल कीमत को टीम के कुल बजट से घटा दिया गया। इसके बाद बचा हुआ पैसा नीलामी के लिए टीमों का पर्स बनाता है। गुजरात जायंट्स के पास WPL 2025 नीलामी में सबसे बड़ा पर्स 4.4 करोड़ का था, जबकि 2023 और 2024 की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे कम 2.5 करोड़ रुपये शेष बचे हुए थे। 

किस टीम में कौन सी खिलाड़ी 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड: स्मृति मंधाना (कप्तान), सबभिनेनी मेघना, जॉर्जिया वेरेहम, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, सोफी डिवाइन, रेनुका सिंह, केट क्रॉस, कनिका आहूजा, डैनी व्याट, सोफी मोलिनेक्स, एकता बिष्ट, ऋचा घोष, एलिसे पेरी, प्रेमा रावत, जोशीता वीजे, राघवी बिस्ट, जगरवी पवार।

गुजरात जायटंस् स्क्वॉड: एशले गार्डनर, बेथ मूनी (कप्तान), दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ड्ट, शबनम शकील, तनुजा कंवेर, फोएबे लिचफील्ड, मेघना सिंह, काशवी गौतम, सयाली सतघरे, डींड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, डेनिएल गिब्सन, प्रकाशिका नाइक, प्रिया मिश्रा, मन्नत कश्यप, भारती फुलमाली।

यूपी वॉरियर्स स्क्वॉड: एलिसा हीली (कप्तान), अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, ताहलिया मैक्ग्रा, वृंदा दिनेश, साइमा ठाकोर, पूनम खेमनार, गौहर सुल्ताना, चमारी अथापत्थु, उमा छेत्री, राजेश्वरी गायकवाड़, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, क्रांति गौड़, आरुषि गोयल, अलाना किंग।

मुंबई इंडियंस स्क्वॉड: अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), पूजा वस्त्राकर, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनीम इस्माइल, अमनदीप कौर, एस. सजना, कीर्तन, नादीन डी क्लर्क, जी. कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, अक्षिता माहेश्वरी, हेले मैथ्यूज, जिन्तिमनी कलिता, नताली साइवर।

दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड: एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमाह रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, मारिज़ैन कप्प, मेग लैनिंग (कप्तान), मिन्नू मणि, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, नंदिनी कश्यप, एन चरानी, सारा ब्राइस, निकी प्रसाद, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, तितास साधु, एनाबेल सदरलैंड।

ये है खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट 

डिएंड्रा डॉटिन - 1.70 करोड़ रुपये - गुजरात जायंट्स

नादिन डी क्लार्क - 30 लाख रुपये - मुंबई इंडियंस

जी कमलिनी - 1.60 करोड़ रुपये - मुंबई इंडियंस

सिमरन शेख - 1.90 करोड़ - गुजरात जायंट्स

नंदिनी कश्यप - 10 लाख रुपये - दिल्ली कैपिटल्स

प्रेमा रावत - 1.2 करोड़ रुपये - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

एन चरणानी - 55 लाख रुपये - दिल्ली कैपिटल्स

आरुषि गोज़ - 10 लाख रुपये - यूपी वॉरियर्स

क्रांति गौड़ - 10 लाख रुपये - यूपी वॉरियर्स

संस्कृति गुप्ता - 10 लाख रुपये - मुंबई इंडियंस

जोशीथा वीजे - 10 लाख रुपये - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

सारा ब्राइस - 10 लाख रुपये - दिल्ली कैपिटल्स

अलाना किंग - 30 लाख रुपये - यूपी वॉरियर्स

राघवी बिस्ट - 10 लाख रुपये - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

जगरवी पवार - 10 लाख रुपये - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

निकी प्रसाद - 10 लाख रुपये - दिल्ली कैपिटल्स

अक्षिता माहेश्वरी - 20 लाख रुपये - मुंबई इंडियंस

डेनिएल गिब्सन - 30 लाख रुपये - गुजरात जायंट्स

प्रकाशिका नाइक - 10 लाख रुपये - गुजरात जायंट्स


 

Tags - Players auction  WPL National News National News Update National News live Country News