रांची
रांची के जेएससीए स्टेडियम स्थित ओवल ग्राउंड में कल (03 जून 2026) झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग का उद्घाटन सुबह 8 बजे होगा। इस अवसर पर जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव सौरभ तिवारी, संयुक्त सचिव शाहबाज़ नदीम, कोषाध्यक्ष अमितावा घोष तथा जेएससीए के आजीवन सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
कल के उद्घाटन मैच में कोल्हान डायनामोज का मुकाबला छोटानागपुर ब्लास्टर्स से होगा। इस टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग नम्बर 10 पर होगी। लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए प्ले स्टोर से Number 10 Sports ऐप डाउनलोड करना होगा।
टूर्नामेंट में भाग लेने वाली चारों टीमों के खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है-

