द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
भारत औऱ जापान के बीच खेले गए ऐतिहासिक एकमात्र टी20 मैच में भारतीय टीम ने 2 रन से जीत दर्ज की है। बारिश से बाधित केवल 5 ओवर के इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट खोकर केवल 32 रन बनाया। जवाब में जापान 3 विकेट के नुकसान पर केवल 30 रन ही बना सका। भारत के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। संजू सैमसन ने 9 रनों का योगदान दिया। जापान की ओर से कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने सबसे ज्यादा 12 रन बनाए। इस ऐतिहासिक मुकाबले में जापान ने इस फॉर्मेट में 3 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी।
.jpeg)
जापान के स्पिनर्स ने काफी परेशान किया
भारतीय बल्लेबाज जापान के स्पिनर्स के आगे मुश्किल में नजर आये। पिछले मैच में सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड बनाने वाला अभिषेक यहां शून्य पर आउट हो गये। ईशान किशन महज 3 रन ही बना सके। मैदान में अंपायरिंग भी थोड़ी खराब दिखी। पिच और आउटफील्ड की गुणवत्ता भी खराब थी। हालांकि, भारत और जापान के रिश्तों के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित इस मैत्री मैच को दर्शकों ने काफी एंजॉय किया।

पिच में असामान्य बाउंस और टर्न से हुई मुश्किल
इस मैत्री मैच को पहले टी20 फॉर्मेट में खेला जाना था, लेकिन पहले बारिश और फिर गीला आउटफील्ड होने से टॉस में हुई देरी के वजह से मुकाबला केवल 5 ओवर का रह गया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन जैसे ही अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर आए, गेंद की असामान्य उछाल ने बता दिया कि बैटिंग आसान नहीं होगी। इस पिच पर काफी असामान्य टर्न और बाउंस था। गेंद काफी धीमी गति से बल्ले पर आ रही थी।
ईशान किशन पिच का मिजाज भांपकर पहली ही गेंद से रिवर्स स्विप मारने की कोशिश करने लगे थे। यही मुश्किल जापान के बैटर्स को भी हुई और यहां उनका मुकाबला वर्ल्ड चैंपियन स्पिनर्स से था।