द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत की ए टीम ने नेपाल को 306 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। भारत के दिए 332 रन के लक्ष्य के जवाब में नेपाल की पूरी टीम 12वें ओवर में महज 26 रन बनाकर आउट हो गई। नेपाल के 5 बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके। नेपाल की तरफ से सर्वाधिक 6 रन की पारी पवन शराफ और राशिद खान ने खेली। नेपाल का एक भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारत के लिए प्रिंस यादव ने 5 तो वहीं हर्षित राणा ने 4 विकेट हासिल किया। शाहबाज अहमद को भी 1 विकेट मिला।
India A's largest victory (by runs) in List A cricket ✅ An exceptional performance from India A to register a mammoth 3️⃣0️⃣6️⃣-run victory over Nepal to kickstart their #RisingStarsAsiaCup campaign ???????? Scorecard ▶️ https://t.co/r7KnQLPzIm #TeamIndia | #INDAvNEP https://t.co/RMzAlrrHDG
— BCCI (@BCCI) November 20, 2026
इससे पहले शुरुआती झटकों से उबरते हुए भारत की ए टीम ने कप्तान तिलक वर्मा के 107, कुमार कुशाग्र के 117 और सूर्यांश शेडगे की तेज 36 रन की पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 332 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। भारत का अगला मुकाबला 22 नवंबर को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा।

भारत के टॉप-ऑर्डर ने काफी निराश किया
गौरतलब है कि नेपाल के खिलाफ इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली इंडिया-ए टीम की शुरुआत काफी खराब रही। अभिषेक शर्मा केवल 9 रन बना सके। वैभव सूर्यवंशी की पारी केवल 26 रनों पर खत्म हो गई। आयुष बदौनी महज 2 रन बनाकर स्टंप आउट हो गए। इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा ने कुमार कुशाग्र के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच 191 गेंदों पर 206 रन की पार्टनरशिप हुई। आखिर में सूर्यांश शेडगे ने महज 14 गेंदों पर 36 रन की तेज पारी खेली। रिंकू सिंह भी केवल 9 रन ही बना सके।

नेपाल की पूरी टीम 26 रन पर ऑलआउट
टीम इंडिया ने नेपाल को 32 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन वह कभी भी लक्ष्य का पीछा करती नजर नहीं आई। भारत ने केवल 3 गेंदबाजों का सामना किया और इन्हीं तीनों ने नेपाल की पूरी बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। नेपाल की खराब बल्लेबाजी का आलम ऐसा था कि शुरुआती 4 विकेट केवल 1 रन के स्कोर पर गिर गए थे। 17 रन पर नेपाल ने 3 और बल्लेबाजों को खोया। 22 रन पर 2 विकेट और गंवा दिए और 26 रन पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। गौरतलब है कि भारत की ए टीम ने रनों के लिहाज से एकदिवसीय क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत हासिल की है।