logo

आजसू नेता जितेंद्र सिंह ने अजयनाथ शाहदेव की द टीम को शानदार जीत पर दी बधाई, कहा- नई प्रतिभाओं को मिलेगी उड़ान 

JITENDRA.jpg

रांची 
जेके इंटरनेशल ग्रुप के डायरेक्टर सह आजसू नेता जितेंद्र सिंह ने जेएससीए के चुनाव में अजयनाथ शाहदेव की द टीम की शानदार जीत पर बधाई दी है। सिंह ने कहा है कि अजयनाथ शाहदेव की अगुवाई में झारखंड की नई खेल प्रतिभाओं को उभरने का और अंतरराष्ट्रीय पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा। इससे राज्य में क्रिकेट के खेल में नई पारी की शुरुआत होगी। उन्होंने शाहदेव की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा है कि राज्य क्रिकेट की पिच पर अब नई प्रतिभाओं को निखारने के अवसर बढ़ेंगे। 


बता दें कि झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) को आज नया नेतृत्व मिल गया है। अजयनाथ शाहदेव को JSCA का नया अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही संगठन में बदलाव की बयार साफ़ नजर आई। अजय नाथ शाहदेव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी अंतर से हराकर यह पद हासिल किया। उनके जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए और मिठाइयाँ बांटी गईं।
इस चुनाव में अन्य प्रमुख पदों पर भी नए चेहरों ने जीत दर्ज की है :
सचिव : सौरभ तिवारी
उपाध्यक्ष : संजय पांडेय
संयुक्त सचिव : शहबाज़ नदीम
कोषाध्यक्ष : अमिताभ घोष
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और अनुभवी स्पिनर शहबाज़ नदीम जैसे खिलाड़ियों का संघ के प्रशासनिक ढांचे में शामिल होना क्रिकेट प्रेमियों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। इससे उम्मीद की जा रही है कि संघ अब खिलाड़ियों की ज़रूरतों को बेहतर तरीके से समझेगा और खेल भावना को प्राथमिकता देगा।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest