द फॉलोअप टीम, मुंबई :
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम(yami gautam) ने शुक्रवार को फिल्म निर्माता आदित्य धर(aditya dhar) से शादी कर ली।यह खबर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ साझा की। बता दें की यामी ने इंस्टाग्राम(Instagram) पर अपने विवाह समारोह की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। दूसरी ओर, आदित्य ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी हुई है।
सोशल मीडिया पर की फोटो शेयर
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में उन्होंने लिखा की हमारे परिवार के आशीर्वाद से, हम आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। हमाने ये उत्सव सिर्फ अपने परिवार के साथ ही मनाया है। बता दें कि यामी ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में काम किया था, जो 2019 में रिलीज हुई थी। यामी गौतम को लेकर आई इस खबर पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं। अभिनेत्री दीया मिर्जा ने लिखा,यामी और आदित्य को बधाई। ढेर सारा प्यार और आगे के शानदार सफर के लिए शुभकामनाएं! बधाई हो, अभिनेता कार्तिक आर्यन ने एक दिल इमोजी जोड़ते हुए लिखा।