logo

जानिए कितने में बिका दुनिया का सबसे दुर्लभ और खूबसूरत हीरा, कीमत सुन कर हो जायेंगे हैरान

9349news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क : 
यूँ तो हीरे की कीमत लाखों में होती है। मगर क्या आपको पता है दुनिया के सबसे दुर्लभ और खूबसूरत हीरे की कीमत क्या है? इस हीरे का नाम है  ‘द सकूरा’। हांगकांग में इस बेहद ही आकर्षक पर्पल-पिंक हीरे की नीलामी हुई। इस नीलामी का आयोजन क्रिस्टीज ज्वेलरी डिपार्टमेंट(Christie's Jewelery Department) ने किया था। द सकूरा का वजन 15.81 कैरेट है, जो पर्पल-पिंक हीरों(purple-pink diamonds) में सबसे अधिक है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हीरा काफी खास इसलिए भी है, क्योंकि ये अबतक का सबसे बड़ा पर्पल-पिंक हीरा है।

करोड़ो में बिका यह हीरा 
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस्टीज ज्वेलरी डिपार्टमेंट के विकी सेक ने बताया कि पर्पल-पिंक हीरे की नीलामी ऐतिहासिक है। 29.3 मिलियन डॉलर यानी करीब 218 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ ये हीरा अबतक का सबसे महंगा पर्पल-पिंक हीरा बन गया है। इस हीरे को प्लैटिनम और सोने की अंगूठी में फिट कर के नीलाम किया गया।

सभी लोगों नजरें थी इस अद्भुत हीरे पर 
जानकारी के मुताबिक नीलामी के दौरान मौजूद विकी सेक ने बताया कि ये हीरा आकर्षण का केंद्र बना हुआ था और हर किसी को अपनी और आकर्षित कर रहा था। बता दें कि गुलाबी हीरे में आम तौर पर ‘बहुत अधिक दाने’ होते हैं, जिससे यह रत्न ‘बहुत दुर्लभ’ हो जाता है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल भी 14.8 कैरेट के पर्पल-पिंक हीरा ‘द स्पिरिट ऑफ रोज’ की नीलामी 196 करोड़ रुपये में हुई थी। हालांकि, ‘द सकूरा’ हीरे के वजन और नीलामी की कीमत ने उसका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि पर्पल-पिंक हीरा ‘द सकूरा’ को एशिया के एक ग्राहक ने सबसे महंगी बोली लगाकर खरीदा है। क्रिस्टीज ज्वेलरी ने खरीदार के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है।