logo

कैसे, कब और क्यों हुई अभिनेता सिद्धार्थ शुक्‍ला की मौत, पढ़िए! पल-पल की रिपोर्ट

12437news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

आपको पता होगा कि लोकप्रिय, टीवी और फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की गुरूवार को मुंबई के कपूर हॅास्पिटल में मौत हो गई। वो 40 साल के थे। सिध्दार्थ के निधन की खबर सुन उनके फैंस और फिल्म टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सारे लोग सदमे में हैं। कोई ये मानने को तैयार नहीं है कि सिर्फ 40 कि उम्र मे सिद्धार्थ ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके फैंस और चाहने वालो के मन मे तरह-तरह के सवाल आ रहे हैं कि मौत से पहले सिद्धार्थ ने क्या किया। उनके घर में क्या हुआ। वे मौत से पहले किसके साथ थे। आइए, जानते हैं कि बुधवार की शाम से लेकर गुरुवार की सुबह तक क्या हुआ। 

बुधवार की दोपहर तक बिलकुल ठीक थे सिद्धार्थ
पुलिस के मुताबिक, सिद्धार्थ बुधवार को दोपहर किसी प्रॅाजेक्ट के लिए मीटिंग करने गये थे। रात करीब 8.30 बजे वे अपने घर पहुंचे। इसके बाद वो जॅागिंग करने के लिए बिल्डिंग के कंपाउंड में गए और करीब 10.30 बजे वापस लौटकर अपने फ्लैट पर गए थे। 

खाने के दौरान असहज महसूस कर रहे थे सिद्धार्थ
जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ की मां रीता शुक्ला ने उन्हें कुछ खाने के साथ जूस दिया था। बताया जा रहा है कि खाने के दौरान ही वो असहज महसूस कर रहे थे। उनकी मां ने उन्हें थोडीं देर आराम करने को कहा। सुबह करीब 3 बजे मेडिटेशन करने के बाद सिद्धार्थ की मां ने देखा कि वो सो रहे हैं लेकिन कोई हलचल नहीं थी। सुबह 5 बजे के आसपास रीता शुक्ला ने अपनी बेटियों को बुलाया जो उसी बिल्डिंग में रहती हैं । 

हॉस्पिटल पहुंचने से पहले हो चुकी थी सिद्धार्थ की मौत
मां के बुलाने पर सिद्धार्थ की बहनें आईं तो उन्हें भी कुछ असहज महसूस हुआ तो उन लोगों ने डॅाक्टर को बुलाया।  सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच फैमिली डॅाक्टर घर पहुंचे और सिद्धार्थ को कूपर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। साढ़े 8 बजे एंबुलेंस पहुंची और सिद्धार्थ को अस्पताल ले जाया गया। साढ़े 9 बजे तक सिद्धार्थ को परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। 10 बजे सिद्धार्थ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। 

डॉक्टरों ने सिद्धार्थ को वर्कआउट करने से मना किया था
हम सभी ये जानते हैं कि सिद्धार्थ फिटनेस फ्रिक थे लेकिन जानकारी के मुताबिक परिवार के डॅाक्टर ने उन्हें जयादा वर्कआउट करने से मना किया था। इसके बाद भी सिद्धार्थ रोज 3-4 घंटे कसरत करते थे।  मौत के वक्त सिद्धार्थ के साथ उनकी मां रीता शुक्ला और उनकी दोस्त शहनाज गिल भी थीं। गुरुवार की शाम पांच बजे सिद्धार्थ शुक्ला के शव को पोस्टमॉर्टम किया गया। पांच डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। मुंबई पुलिस के 2 जवान वहां मौजूद रहे।