द फॉलोअप टीम, रांचीः
सदर थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर सात की पार्षद सुजाता कच्छप पर आरोप है कि उसने अपनी बहु को घर से पीट-पीटकर निकाल दिया है। कहा जा रहा है कि एक लाख रुपये नहीं मिलने पर बहू लुईस कच्छप को घर से निकाल दिया है। बहु लुईस न्याय के लिए गुहार लगा रही है। लुईस फिलहाल अपने मायके जमेशदुपर चली गई है।
पार्षद ने दोनों बच्चों को जबरन अपने पास रख लिया है। बहू ने पार्षद पर आरोप लगाया है कि उसकी सास ने उससे कहा है कि 1 लाख रुपये देने के बाद ही उसे घर के अंदर आने दिया जाएगा। 4 साल पहले उसकी शादी पार्षद के बेटे आदित्य के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। बार-बार दहेज के रूप में पैसे मांगे जा रहे हैं, पैसे नहीं देने पर लुईस के साथ कई बार मारपीट की गई।

पार्षद ने किया था समझौता
बहु ने बताया कि उसने जैसे अपनी सास के खिलाफ मामला दर्ज कराया उसका सास समझौते के लिए तैयार हो गई ।थाना में पार्षद ने पुलिस के सामने कहा कि वह बहू को ठीक से रखेगी. लेकिन थाना से बाहर आते ही पार्षद ने बहू को घर से भगा दिया और बच्चों को रख लिया। लुईस का कहना है कि उसकी सास उस पर प्रेशर बना रही है कि वह केस वापस ले ले।
पार्षद होने का रौब दिखाती है
बहू का यह भी कहना है कि उसकी सास पार्षद होने का फायदा उठाती है। बहू कहीं भी न्याय की गुहार लगाने जाती है तो उलटा उसे ही समझाया जाने लगता है। महिला थाना में भी पार्षद के दबाव बनाने के बाद पुलिस ने इस मामले में समझौता करा दिया लेकिन बहू अब इस मामले में आगे कार्रवाई कराना चाहती है।