द फॉलोअप टीम, मुंबई:
2009 में आयी थी कमीने, जिसमें शहीद कपूर मुख्य किरदार में दिखे थे। इसी फिल्म से शाहिद कपूर के अभिनय को पसंद किया जाने लगा और उनकी छवि एक दमदार एक्टर के तौर पर उभर कर सामने आयी। आज से ठीक 12 साल पहले ही विशाल भरद्वाज की फिल्म ‘कमीने’ की घोषणा हुई थी, तब इसके नाम पर काफी विवाद हुआ था। लोग कह रहे थे विशाल ने एक गाली को फ़िल्म का टाइटल बनाया है।
ना ये भौंकते हैं, ना ग़ुर्राते हैं… बस काटते हैं!
— Vishal Bhardwaj (@VishalBhardwaj) August 23, 2021
Presenting #KUTTEY!@arjunk26 #Tabu #NaseeruddinShah @konkonas #KumudMishra #RadhikaMadan #ShardulBhardwaj @aasmaanbhardwaj @luv_ranjan @gargankur @rekha_bhardwaj #BhushanKumar #Gulzar @LuvFilms @officialvbfilms @TSeries pic.twitter.com/QWoGxCbVwX
गुलजार साब ने क्या कहा था
तब गुलज़ार साब ने कहा था कि “कमीने गाली नहीं है, बल्कि प्यार दर्शाने वाला शब्द है।” अब सवाल यह हैं कि इतने साल बाद इस फिल्म की चर्चा क्यों की जा रही है। दरअसल 23 अगस्त 2021 को विशाल भारद्वाज ने एक नई फ़िल्म की घोषणा की है। जिसका नाम है ‘कुत्ते’। इस फ़िल्म की घोषणा करते हुए विशाल ने ट्विटर पर लिखा, 'ना ये भौंकते हैं, ना ग़ुर्राते हैं… बस काटते हैं! प्रस्तुत हैं ‘कुत्ते’।
— Vishal Bhardwaj (@VishalBhardwaj) August 23, 2021
कौन है इस मूवी में
इस फ़िल्म में अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान व एक्टर शार्दुल भारद्वाज नजर आने वाले हैं। फिल्म को डायरेक्ट विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज कर रहे हैं। ये आसमान का डेब्यू है। फ़िल्म को आसमान ने अपने पिताके साथ मिलकर ही लिखा है। कुत्ते की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होने वाली है। फ़िल्म को लव रंजन, विशाल, उनकी पत्नी रेखा भारद्वाज और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

पोस्टर रिलीज हुआ फिल्म का
अभी फ़िल्म का टाइटल और पोस्टर ही रिलीज़ हुआ है। फ़िल्म के पोस्टर में कोई स्टार नहीं दिख रहा है। पोस्टर में इंसानों के चेहरों पर अलग-अलग ब्रीड के कुत्तों की तस्वीर लगी है। इसलिए फ़िल्म के बारे में लोगों को जानने की उत्सुकता मन में आ गई है। पोस्टर को बहुत ही शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है।