logo

नहीं रहे बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार, मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में ली आखिरी सांस

10530news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई: 


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया। दिलीप कुमार 98 वर्ष के थे। मिली जानकारी के मुताबिक अभिनेता ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे अंतिम सांस ली। दिलीप कुमार बीते कुछ सालों से अस्वस्थ चल रहे थे। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन छुट्टी दे दी गई थी। पिछले कुछ दिनों में उनको कई बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 



हिंदुजा अस्पताल के डॉ. जलील ने की निधन की पुष्टि
हिंदुजा अस्पताल के डॉ. जलील पालकर ने अभिनेता दिलीप कुमार के निधन की पुष्टि की। डॉ. जलील पालकर ने कहा कि आयु संबंधी बीमारियों की वजह से दिलीप कुमार का निधन हो गया। दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से ही दिलीप कुमार के निधन की आधिकारिक घोषणा की गई। पारिवारिक मित्र पैसल फारूकी ने ट्वीट किया था। इस ट्वीट में लिखा है कि भारी मन और गहरे दुख के साथ मैं ये घोषणा करता हूं कि हमारे चहेते दिलीप साब कुछ देर पहले नहीं रहे। हम खुदा की तरफ से आये हैं और उसी की ओर लौट जाना है। पीएम मोदी ने भी दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 



लंबी उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से निधन
आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि पिछले सप्ताह ही दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने कहा था कि उन्हें उम्र संबंधी चिकित्सीस समस्याओं की वजह से शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दिल्ली कुमार को सांस लेने में तकलीफ की वजह से 6 जून को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार ने अपने पांच दशक लंबे करियर में मुगले-आजम, देवदास, नया दौर, राम और श्याम जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया था। दिलीप कुमार आखिरी बार फिल्म किला में नजर आये थे। ये फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी। 

हमेशा दिलीप कुमार के साथ साये की तरह साथ रहीं शायरा
दिलीप कुमार की प्रेम कहानियां भी काफी दिलचस्प रहीं। एक समय था जब अभिनेत्री मधुबाला के साथ दिलीप कुमार विवाह करने वाले थे लेकिन एक फिल्म को लेकर जारी विवाद की वजह से ये रिश्ता टूट गया था। दिलीप कुमार ने बाद में अपने से 22 साल छोटी शायरा बानो से विवाद किया था। शायरा बानो ताउम्र दिलीप कुमार की हमसफर बनी रहीं। उनका काफी खयाल रखा। पिछले दिनों जब भी दिलीप कुमार को अस्पताल लाया गया, शायरा बानो साये की तरह उनके साथ रहीं। दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई।