logo

'द लंच बॉक्स' की कास्टिंग डायरेक्टर सहर अली लतीफ का कार्डियक अरेस्ट से निधन

9550news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई :

बॉलीवुड की फेमस कास्टिंग डायरेक्टर (casting director) सहर अली लतीफ (Sahar Ali Latif) का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। 'द लंच बॉक्स' और 'दुर्गामती' जैसी कई फिल्मों में कास्टिंग कर चुकीं सहर की दोनों किडनी फेल हो गई थीं। इसके बाद उन्हें लिलावती हॉस्पिटल(Lilavati Hospital) में भर्ती कराया गया था। 

बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि
इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट (cardiac arrest) के कारण उनका निधन हो गया। सहर के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही कई बॉलीवुड सेलेब्स और डायरेक्टर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कार्डियक अरेस्ट से निधन
'मस्का' की डायरेक्टर उधवानी(Udhwani) ने कहा की सहर को आठ दिन पहले किडनी फेल होने के कारण लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ इंफेक्शन था, जिससे दोनों किडनी खराब हो गई थी। उसे एंटीबायोटिक्स(Antibiotics) दिया जा रहा था और वो ठीक हो रही थी। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान उसे कार्डियक अरेस्ट हुआ और उसका निधन हो गया। मस्का में सहर ने कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।