द फॉलोअप टीम, मुंबई:
बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने ऐसे समय पर यह प्रतिक्रिया दी है जब हाल ही में उन्हें एक यूजर ने सस्ती माल कहते हुए अपमानजनक टिप्पणी की थी।
सोनू सूद का ट्वीट तापसी ने किया शेयर
बाद में इस अपमानजनक ट्वीट को हटा दिया गया था। बता दें कि यह सब तब हुआ, जब एक यूजर ने दिल्ली से ग्वालियर के लिए ऑक्सीजन से लैस एम्बुलेंस की मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद से अनुरोध किया था। इस ट्वीट को शेयर करते हुए तापसी ने लिखा था कि उन्हें एम्बुलेंस की जरूरत है, जिस पर मदद की जानी चाहिए।
ट्रोलर ने की थी अपमानजनक टिप्पणी
वहीं इस बीच एक ट्रोल ने तापसी पर बेहद आपत्तिजनक कमेंट करते हुए उनसे अपनी लक्जरी कार देने को कहा। इस पर एक्ट्रेस ने इस ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दिया। यूजर ने एक ट्वीट में लिखा कि अपनी कार दे दे पन्नू। सब काम ट्विटर पर ही करेगी। बकैती करवा लो इस सस्ती माल से।
तापसी ने ट्रोलर को दिया करारा जवाब
इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, तापसी पन्नू ने लिखा कि ''क्या तुम चुप हो सकते हो, बिल्कुल चुप! अगर तुम्हें ऐसे वक्त में यही सब बोलना है तो सब्र कर लो। इस देश को वापस सांस लेने दो और फिर अपनी बकवास जारी रखो, तब तक के लिए मेरी टाइमलाइन को अपनी बकवास बातों से मत भरो और मैं जो कर रही हूं मुझे करने दो।''