द फाॅलोअप टीम, रांची:
हॉलीवुड फिल्मों का आयरनमैन राबर्ट डाउनी जिन्हें टोनो स्टार्क नाम से ज्यादा जानते हैं, उनकी अच्छी पर्सनैलिटी और बेहतरीन एक्टिंग की वजह से दुनियाभर में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। आयरन मैन के बाद से उनकी हर फिल्म ब्लाक बस्टर होती है। एवेंजर्स,कैपटन अमेरिका सिविल वार, शरलाकस होम्स और न जाने कितनी ही फिल्मों में वह अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। राबर्ट को समूची दुनिया में आयरन मैन के नाम से जाना जाते हैं। आज वह 50 मिनट के रोल के लिए 50 मिलियन डालर की कमाई करते हैं।

राबर्ट 6 साल की उम्र से लेते थे ड्रगस
आपको बता दे कि राबर्ट ने महज 5 की उम्र से एक्टिंग करनी शुरू कर दी थी। लेकिन 6 साल की उम्र में उनके पिता ने उन्हें ड्रग्स का सेवन करवा दिया था, जो सेहत के लिए हानिकारक होती है। वह जब 8 वर्ष के हुए तो उन्हें भी ड्रगस की लत लग चुकी थी। 16 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग में अपना करियर बनाने लगे।लेकिन नशे की लत की वजह से विवादों में रहने लगे।

जेल में बर्तन मांजते थे राबर्ट
आपको जानकर हैरानी होगी कि सबके चहेते एक्टर जेल भी जा चुके हैं। ड्रग्स के कारण राबर्ट अक्सर नशे में रहते थे। उन्हें ड्रग्स लेने की वजह से एक साल की जेल हो गई थी। जेल में जाने के बाद दूसरे कैदी उन्हें पीटा करते थे। ये राबर्ट की जिंदगी का सबसे मुशकिल दौर था। वहां हर दिन उनके लिए काफी मुशकिल रहा था। स्टार होने के बावजूद उनके साथ कैदियों जैसा ही व्यवहार किया जाता था। जहां उन्हें बर्तन मांजने के 6 रुपए दिए जाते थे।

आयरन मैन से बदल गई किस्मत
राबर्ट की जिंदगी की सबसे बड़ी कामयाबी फिल्म आयरन मैन से मिली। इसी फिल्म के बाद उन्हें एवेंजर्स, कैप्टन अमेरिका सिविर वार, शरलाक होम्स में काम करने का मौका मिला। आज राबर्ट को पूरे विश्व में आय़रन मैन के नाम से ही जाना जाता है ।
(यह कॉपी प्रशिक्षु महिमा सिंह की है।)