logo

सुशांत सिंह के नाम पर किसी भी तरह का चंदा करने वालों की खैर नहीं! बहन ने दी चेतावनी

9387news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई:
पिछले साल 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया से अलविदा कह दिया था। उनके मौत के बाद बॉलीवुड से लेकर आम लोगों ने एक निपुण अभिनेता खोया। सुशांत के जाने के कई बाद भी कई महीनो तक उनके मौत की चर्चए होती रही। सुनशान अपनी बहनों के अकेले भाई थे। उनकी बड़ी बहन मीतु सिंह ने सुशांत के नाम पर डोनेशन इकट्ठा किए जाने के खिलाफ चेतावनी दी है। उनका कहना है कि सुशांत से संबंधित किसी भी चीज चाहे वह किताब हो या फिल्म या किसी दूसरे सामान के बदले धन जुटाने की अनुमति नहीं देता है। दरअसल उनकी बहन मीतू को यह जानकारी मिली है कि कुछ लोग सुशांत के नाम पर उनकी चीजों के नाम पर डोनेशन जमा कर रहे हैं। जिसका उन्होंने विरोध किया है। 

क्या लिखा ट्वीट में 
सुशांत की बड़ी बहन मीतु ने ट्वीट कर लिखा , हमें यह पता चला है कि कुछ लोग अपने निजी फायदे के लिए इस स्थिति का फायदा उठा रहे हैं, जो कि एक अमानवीय कृत्य है। इन सभी लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए।  यह अफसोस की बात है। हम यह भी सभी के ध्यान में लाना चाहते हैं कि परिवार ने सुशांत के नाम पर किसी को भी दान या धन जुटाने के लिए अधिकृत नहीं किया है और किसी को भी एसएसआर के बारे में या उससे संबंधित कुछ भी करने की सहमति नहीं है, चाहे वह एक फिल्म हो या कोई किताब हो या कोई चीज हो।  आपदा को अवसर में बदलने की हमारे परिवार की कोई चाह नहीं है और हम दूसरों को भी ऐसा करने नहीं देंगे। 

नाम पर अमानवीय हरकत 
इस ट्वीट से उन्होंने साफ़ तौर पर लोगों को हिदायत दे दी है कि सुशांत के नाम का फ़ायद उठाकर कोई भी ऐसे हरकत ना करे। और ना ही एसएसआर के नाम पर डोनेशन जमा करे। उन्होंने लोगों से कह दिया है कि वह सुशांत के नाम का किसी को इस बात का फायदा नहीं उठाने देंगी।