logo

फर्जी और भड़काऊ कॉन्टेंट पर बरसीं शिल्पा, हाईकोर्ट में आवेदन देकर मांगा 25 करोड़ का हर्जाना

11345news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुम्बई:

इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर कई वेबसाइट्स पर सिर्फ राज कुंद्रा और शिल्पा की खबरें चल रही हैं। राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले में फंसने से लोग शिल्पा को भी इस केस में घसीटते नजर आ रहें हैं। अब ऐसे में उन लोगों को जवाब देने के लिए शिल्पा ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

 

बॉम्बे हाईकोर्ट में शिल्पा ने दिया एप्लिकेशन
शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया और वेबसाइट्स पर उनके बारे में छप रहे कॉन्टेंट के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट उन्होंने एप्लिकेशन दिया है। जिसमें लिखा कि उनके बारे में लिखी जा रही खबरें अपमान जनक हैं। इससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने  कोर्ट से आग्रह किया है की इस तरह की खबरों पर कोर्ट रोक लगाए। शिल्पा ने कुछ मीडिया कंपनियों से उनके बारे में छपे  कुछ कंटेंट को डिलीट करने की भी मांग की है। उन्होंने बिना शर्त माफी मांगने और 25 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग भी की है।

जान बूझकर घसीटा जा रहा
शिल्पा ने कहा कि उनके पति के केस की छानबीन में उन्हें जानबूझकर घसीटा जा रहा है जिससे उनकी चरित्र और रेप्यूटेशन को नुकसान हो रहा है। उनका कहना है कि उन्हें एक ऐसी महिला के रूप में पेश किया जा रहा है, जो पति के साथ क्राइम में शामिल रही और छानबीन के समय वह पति से पल्ला झाड़ रही हैं। उन्होंने आवेदन में कुछ मीडिया आउटलेट्स का ज़िक्र किया है। जिनके कंटेंट से न सिर्फ शिल्पा की बदनामी हो रही  बल्कि उनकी छवि भी खराब हुई है।

उनकी इज्जत हो रही कम
आवेदन में आगे शिल्पा ने लिखा कि उनके बारे में छपे गए बेकार के आर्टिकल और वीडियोज़ ने उनके फैंस, फॉलोवर्स, ब्रांड एंडॉर्समेंट कंपनियों, बिज़नेस असोसिएट्स और साथियों की नज़र में उनकी इज्ज़त कम कर दी है। लोग उनके बारे मे छपी इन फर्जी खबरों पर विश्वास कर रहे हैं। उनके परिवार की प्रतिष्ठा को भी इन खबरों से आघात पहुंच रहा है। इस वजह से उनके बच्चों, माता-पिता और करीबी लोगों को नफरत, मज़ाक और अवमानना का सामना कर पड़ रहा है। साथ ही उन्हें बिज़नेस और प्रोफेशनल लेवल पर भी काफी नुकसान हो रहा है।

फर्जी खबरों को रोकना चाहिए
शिल्पा ने भारतीय संविधान के आर्टिकल 21 का हवाला देते हुए कहा कि उनकी प्रतिष्ठा उनका अधिकार है। इसलिए उन्होंने सुझाव दिया है कि उनके खिलाफ गलत खबरें छापने से मीडिया को रुकना चाहिए। क्योंकि इन खबरों की वजह से उनका जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई पैसे से कभी नहीं हो पाएगी।