द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सैनिकों की जीत का दिवस है आज। कारगिल युद्ध मई-जुलाई 1999 के बीच जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लड़ा गया था। इस लड़ाई में भारत को जीत मिली थी। आज का दिन उन जवानों के नाम समर्पित है जो कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।
कारगिल विजय के 22 साल पूरे हो गए हैं
इस बार कारगिल विजय दिवस के 22 साल पूरे हो गए। हालांकि, कारगिल युद्ध के 22 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन इस युद्ध के हीरो के अदम्य साहस और वीरता की कहानियां आज भी हमारी रगों में जोश भर देती हैं। इस युद्ध में शहीद कुर्बान हुए एक जवान का नाम आज भी हर देशवासी की जुबान पर है। वह है कैप्टेन विक्रम बत्रा हिमाचल प्रदेश का बहादुर अफसर 22 साल पहले आज ही के दिन देश के नाम शहीद हो गए थे। 9 सितंबर 1974 को कांगड़ा जिले के पालमपुर में घुग्गर गांव में जन्मे शहीद विक्रम बत्रा को उनकी बहादुरी के कारण दुश्मन भी उन्हें शेरशाह के नाम से जानते थे। इसलिए उनके जीवन पर एक फिल्म भी आ रही है जिसे शेरशाह नाम दिया गया है। परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा 7 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में देश के लिए शहीद हो गए थे।

फिल्म शेरशाह का ट्रेलर
कारगिल के युद्ध में वैसे तो कई जवान शहीद हुए थे लेकिन उनमे से एक थे विक्रम बत्रा जो अपने साहस और बलिदान के लिए जाने जाते है। दुश्मन विक्रम बत्रा का नाम सुन थर थर कांपने लगते थे। उनकी लव स्टोरी भी बहुत प्रचलित है जब उन्होंने अपना अंगूठा काटकर अपनी प्रेमिका की मांग भर दी थी। उनकी वीरता को देखते हुए उनका नाम शेरशाह रख दिया था। अब उन पर फिल्म भी आ रही है शेरशाह। सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म में विक्रम बत्रा का रोल रहे है। परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा 7 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म शेरशाह में लीड रोल में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हैं। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ‘शेरशाह’ का ट्रेलर लॉन्च किया, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतज़ार था।

भावुक करने वाला है ट्रेलर
ट्रेलर में कैप्टन विक्रम की निजी जिंदगी से लेकर युद्ध तक के पल को दिखाया गया है। दिखाया गया है कि कैसे विक्रम बत्रा ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटा दी थी। उनकी निजी जिंदगी को भी दिखाया गया है। ट्रेलर काफी भावुक करने वाला है। ट्रेलर देखकर हर किसी को विक्रम बत्रा का बलिदान याद आ गया है। सिद्धार्थ ने विक्रम बत्रा का रोल निभाने में जान फूंक दी है। ट्रेलर ने फैंस का दिल जीत लिया है। विक्रम का दिल मांगे मोर वाला डायलॉग आज तक सभी देशवासियों की जुबान पर चढ़ा है। ट्रेलर देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बिक्रम बत्रा का किरदार निभाने के लिए कितनी मेहनत की होगी।

लड़ाई के मैदान में बिक्रम बत्रा का कोडनेम था
20 जून 1999 को कैप्टन बत्रा ने कारगिल की प्वाइंट 5140 चोटी से दुश्मनों को खदेड़ने के लिए अभियान छेड़ा और कई घंटों की गोलीबारी के बाद कामयाब हुए। तब उन्होंने जीत का कोड बोला- ये दिल मांगे मोर। कमाडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल वाय.के. जोशी ने विक्रम को शेरशाह उपनाम से नवाजा था।
काफी दिलचस्प और प्रेरणादायक है बिक्रम बत्रा की लव स्टोरी
अब तक कैप्टन विक्रम बत्रा के युद्ध के मैदान में दिखाए उनके साहस के बारे में जाना। अब हम उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रेमिका (Captain Vikram Batra Girlfriend) का नाम डिंपल चीमा था। कहा जाता है कि विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा की मुलाकात साल 1995 में हुई थी। इसके बाद साल 1996 में विक्रम सेना में चले गए। कैप्टन विक्रम बत्रा के शहीद होने के बाद उनकी प्रेमिका आज भी विक्रम के प्यार के सहारे जिंदा है। डिंपल ने आज तक शादी नहीं की है। डिंपल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, ‘एक मुलाकात में जब मैंने विक्रम बत्रा से शादी के बारे में बात की तो उन्होंने बिना कुछ कहे अपने जेब से ब्लेड निकाली और अपने अंगूठे पर चलाई। इसके बाद खून से मेरी मांग भर दी थी.’