logo

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद इस फिल्म से वापसी कर सकती हैं शहनाज, शुरू करेंगी शूटिंग!

13188news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को गुजरे हुए आज 24 दिन बीत गए हैं। 2 सितंबर को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा था। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से न सिर्फ उनके घर वाले और करीबी परेशान हैं, बल्कि पूरी टीवी इंडस्ट्री हैरान है। एक्टर के अचानक निधन के वजह से बहुत से लोग टूट गए हैं। अब सिद्धार्थ हमारे बीच नहीं हैं। इस खबर से उनकी खास दोस्त शहनाज गिल सबसे ज्यादा दुखी हैं।

सिद्धार्थ के निधन से नहीं उबरीं हैं शहनाज
बता दें कि शहनाज अब भी इस सदमे से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। अभिनेत्री के पास कई प्रोजेक्ट्स भी हैं। शहनाज के फैंस और फिल्म के प्रोड्यूसर्स उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि शहनाज गिल अब भी इस गम से बाहर नहीं निकल पाई हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया मे नहीं रहे। खबरों के मुताबिक शहनाज गिल ने सिद्धार्थ के मौत से पहले एक फिल्म साइन की थी, जिसका टाइटल होगा ‘हौंसला रख’ होगा। इस फिल्म के प्रोडयूर्स दिलजीत दोसांझ होंगे। यह एक पंजाबी फिल्म होगी। फिल्म के प्रोडयूसर्स और फैंस बेसब्री से उनकी वापसी का इंतजार कर रहें हैं। 

शहनाज को गम से उबारने की कोशिश
शहनाज को इस दुख से बाहर निकालने के लिए अभिनेत्री के पिता, भाई और खुद सिद्धार्थ की मां भी कोशिश कर रही हैं। शहनाज के पिता ने बेटी की खुशी के लिए शहनाज के नाम का टैटू तक करवाया है। वहीं उनके भाई ने शहनाज के भाई ने सिद्धार्थ की तस्वीर अपने हाथ पर बनवाई है। कई अभिनेताओं ने भी शहनाज को हौसला दिया है और उनके फैंस भी लगातार शहनाज के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

शहनाज के कई गाने हो रहे है वायरल 
सिद्धार्थ के निधन के बाद लगातर उनकी और सिद्धार्थ की फोटो कुछ फोटो और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस गाने को सुनकर इमोशनल हो रहे हैं, और शहनाज के जल्द गम से उबरने की दुआ कर रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के गम से उबरने के लिए शहनाज गिल खुद को बिजी करने वाली हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शहनाज अब काम पर लौट सकती हैंष जल्द ही वो पंजाबी फिल्म ‘होंसला रख’ की शूटिंग शुरू कर सकती हैं। दिलजीत ने बताया की हम शहनाज के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।

शहनाज जल्द करेंगी शूटिंग में वापसी
दिलजीत दोसांझ ने कहा कि हमें 15 सितंबर को लंदन में गाने की शूटिंग करनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका जिसका कारण सभी को पता है। उन्होंने यह भी कहा कि हम जल्द ही शहनाज के साथ काम करेंगे और इस बारे में बहुत जल्द हमारी शहनाज से बात होगी। शहनाज फिल्म में लीड रोल में हैं। वो अपने मैनेजर के साथ लगातार संपर्क मे हैं। उम्मीद की जा रही है कि शहनाज कुछ दिनों में हमसे संपर्क करेंगी। गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की वजह से शूटिंग रूक गई थी।