द फालोअप टीम, रांची:
आपको पता होगा कि बीते साल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सुर्खियों में आई रिया चक्रवर्ती फिर से सुर्खियों में हैं। खबरों के मुताबिक वह सलमान खान के शो बिग बॉस 15 का हिस्सा हो सकती हैं। दरअसल, हाल ही में रिया अंधेरी स्थित एक स्टूडियो के बाहर देखी गईं, जिसके बाद से ही खबरें आ रही हैं कि रिया भी बिग बॉस के इस सीजन का हिस्सा बनने आ रहीं हैं।

फैंस हैं इंतजार में
बिग बॉस 15 में कौन- कौन से सितारे हिस्सा होंगे। इस बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन स्टूडियो के बाहर रिया के स्पॉट होने के बाद से ही इस खबर को सही माना जा रहा है कि रिया चपक्रवर्ती भी बिग बॉस 15 का हिस्सा होंगी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यह वही स्टूडियो था, जहां बिग बास 15 की कंफर्म कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट दलजीत कौर को देखा गया हैं। ऐसे में रिया चक्रवर्ती को इस स्टूडियो के बाहर देखने पर इसे बिग बास 15 के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है। बिग बॉस 15 के शुरू होने की खबर के साथ ही लोग इसमें आने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं। अगले महीने से शुरू होने वाले इस रियलिटी शो को लेकर हर रोज कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। इसी बीच कलर्स चैनल ने शो के लान्च प्रोग्राम के दौरान इस रियलिटी शो में शामिल होने वाले कुछ प्रतिभागियों के नामों की घोषना की थी।

जानिए कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम
चैनल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस शो में बिग बॉस ओटीटी के फर्स्ट और सेकंड रनर अप रहे निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी अब इसके टेलीविजन वर्जन का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट और बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज के बड़े भाई उमर रियाज भी इस सिजन बिग बॉस के घर सदस्य के तौर पर एंट्री लेंगे। वहीं, शो के लिए सबसे पहले 2 कंटेस्टेंट्स कंफर्म किए गए हैं। इसमें बिग बॉस ओटीटी में धमाल मचा चुके प्रतीक सहजपाल का नाम शामिल है । जबकी राखी सावंत के पति रितेश बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों में दूसरा नाम हैं। इसके अलावा शो का हिस्सा बनने वालों में करन कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का नाम भी शामिल है ।

किस थीम पर आधारित होगा बिग बास 15
बता दे कि इस बार बिग बॉस का घर जंगल थीम पर आधारित होगा। 2 अक्टूबर से शुरू हो रहा है बिग बास 15। रोजाना सोमवार से शुक्रवार को रात 10.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। जबकि शो को शनिवार और रविवार को भी रात 9.30 पर प्रसारित किया जाएगा।
(यह कॉपी प्रशिक्षु महिमा सिंह की है।)