द फॉलोअप टीम, मुंबई:
राधिका आप्टे इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। राधिका का बयान था कि वो शादी जैसी चीजों पर विश्वास नहीं करती। उन्होंने खुद 2012 में ब्रिटिश संगीतकार बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी। राधिका के इस बयान से उनके फैंस चौंक गए हैं। राधिका का कहना है कि, वह शादी पर विश्वास नहीं करती, उन्होंने सिर्फ वीजा लेने के लिए शादी की थी। राधिका ने खुलकर ये बात रखीं और कहा , साल 2012 में इंग्लैंड के लिए उन्हें वीजा की जरूरत थी। राधिका को इंग्लैंड का वीजा नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने ब्रिटिश संगीतकार बेनेडिक्ट टेलर से शादी की। राधिका ने यह तक कह दिया कि, उन्हें विवाह के संस्थान में यकीन नहीं है।

शादी होने पर आसानी से वीजा मिल गया
राधिका कहतीं हैं कि जब मुझे पता चला कि शादी करने पर आसानी से वीजा मिल जाती है तो मैंने सोचा कि यह सीमाएं नहीं होनी चाहिए। मैं मैरिज पर्सन नहीं हूं और मुझे शादी में विश्वास भी नहीं है, मैंने केवल इसलिए शादी की क्योंकि मुझे वीजा चाहिए था और मैं और बेनेडिक्ट एक साथ रहना चाहते थे। यह बात राधिका ने अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ हुई बातचीत में कहा है। राधिका फ़िलहाल अपने पति के साथ लंदन में है।

डांस सीखने के दौरान हुई थी मुलाकात
राधिका आप्टे और बेनेडिक्ट की मुलाकात 2011 में हुई थी। उस वक़्त राधिका कंटेंपरेरी डांस सीखने के लंदन गई थी। पहले दोनों की दोस्ती हुई थी इसके बाद दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। राधिका आप्टे ने कई फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज में भी काम किया है। राधिका ने साल 2005 में फिल्म ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’ से अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राधिका ने एक बंगाली फिल्म की थी।

राधिका को बहुत कम समय में अच्छी पहचान मिल गई। उन्होंने हिंदी, मराठी, तेलुगू और बंगाली सहित अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। राधिका ने अपने करियर में ‘मांझी’, ‘हंटर’, ‘पैडमैन’ और ‘बदलापुर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।