द फॉलोअप टीम, मुंबई:
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन है। इस बार प्रियंका अपना जन्मदिन लंदन में मनाती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक है। वर्ष 2000 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना सफर तय किया है। पहली बार उन्होंने 2003 में फिल्म जासूस थ्रिलर द हीरो से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की।
डेब्यू वाले साल ही मिल गया था फिल्मफेयर
डेब्यू के वर्ष प्रियंका चोपड़ा को फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। इसके बाद वे कॉमेडी फिल्म मुझसे शादी करोगी में दिखी थीं। इसके बाद ऐतराज़, अंदाज, कृष, बाजीराव मस्तानी, गंगाजल, द स्काई इस पिंक, मैरी कॉम जैसी कई फिल्मो में बेहतरीन अभिनय के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहचान बनाई। अनुराग बासु निर्देशित फिल्म बर्फी में प्रियंका ने अपने अब तक के करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया था। प्रियंका ने ना सिर्फ बॉलीवुड में टॉप की एक्ट्रेस बनीं बल्कि स्टार में हॉलीवुड में भी पहचान बनाई। प्रियंका चोपड़ा ने बेवॉच नाम की वेबसीरिज से हॉलीवुड डेब्यू किया था।
प्री बर्थडे फोटोशूट में हॉट लग रही हैं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने बर्थडे वीकेंड की शुरुआत बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में की है। प्रियंका 18 जुलाई अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी 'प्री-बर्थडे वाइब्स' दिखाने के लिए एक फोटो फैन्स के साथ शेयर की है जिसमें वो ब्लैक कलर के स्विमसूट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
ये हैं प्रियंका चोपड़ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
प्रियंका चोपड़ा ने अपना 39वां साल पूरा कर लिया। उन्होंने अपने बर्थडे के एक दिन पहले ही अपने लंदन वाले घर में प्री पार्टी का आयोजन किया। प्रियंका ब्लैक रंग के स्विम शूट में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। प्रियंका साल की शुरुआत से ही यूनाइटेड किंगडम में रह रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपना प्रोजेक्ट टेक्स्ट फॉर यू पूरा किया था। अब वो अपने आने वाली सीरीज सिटाडेल के लिए काम शुरू करने जा रही है।
अनाम बॉलीवुड फिल्म की तैयारी में प्रियंका
ये सीरीज एवेंजर्स: एंडगेम के निर्देशक रूसो ब्रदर्स बना रहे हैं और इसमें गेम ऑफ थ्रोन्स के फिटकरी रिचर्ड मैडेन भी हैं। प्रियंका के कुछ अन्य प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में हैं। इसमें कीनू रीव्स के साथ मैट्रिक्स 4, मिंडी कलिंग के साथ प्रियंका की शादी पर आधारित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म और एक बॉलीवुड फिल्म शामिल है, जिसका नाम अभी सामने नहीं आया है।