logo

सिंगर श्रेया घोषाल के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे को दिया जन्म

8814news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई:

भारतीय प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) के घर नन्हा मेहमान आया है। बता दें कि शनिवार की दोपहर उन्होंने बेटे को जन्म दिया। श्रेया ने प्रशंसकों के साथ खुशखबरी साझा करने के लिए ट्विटर और इंस्टाग्राम का सहारा लिया। गायिका फरवरी 2015 में शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। 

ट्वीट कर फैंस को दी जानकारी
बता दें कि सिंगर श्रेया ने ट्वीट किया, ईश्वर ने आज दोपहर हमें एक अनमोल बच्चे का आशीर्वाद दिया है। यह एक ऐसा अहसास है जिसे पहले कभी महसूस नहीं किया। शिलादित्य और मैं अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं। हमारी छोटी सी खुशी के लिए आपके अनगिनत आशीवार्दों के लिए धन्यवाद।

जीवन के नए अध्याय की तैयारी
इसके साथ ही श्रेया ने पहले पोस्ट किया था, बेबी श्रेयादित्य अपने रास्ते पर है! शिलादित्य और मैं आप सभी के साथ इस खबर को साझा करने के लिए रोमांचित हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है क्योंकि हम अपने जीवन में इस नए अध्याय के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।