द फॅालोअप टीम, कोलकाता:
एकट्रेस नुसरत जहां हाल ही में मां बनी हैं। 26 अगस्त को नुसरत ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया हाल ही में नुरसत के फैन पेज से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिनेत्री नुसरत जहां नवजात बच्चे और ब्वॉयफ्रेंड अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ अस्पताल से बाहर जाती दिख रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं।
पार्क स्ट्रीट के हॉस्पिटल में भर्ती थीं
गौरतलब है कि नुसरत जहां को बुधवार देर शाम कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गुरुवार को उनके साथ उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड यश दासगुप्ता भी मौजूद थे। गौरतलब है कि निखिल जैन यानी नुसरत जहां के एक्स हसबैंड ने भी नुसरत जहां और उनके बच्चे को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

पूर्व पति निखिल जैन ने दी बधाई
निखिल जैन ने नुसरत और बच्चे को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन मैं मां और उनके नवजात बच्चे को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मैं बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना करता हूं। गौरतलब है कि शादी के कुछ ही महीनों के बाद नुसरत जहां और निखिल जैन अलग हो गए थे। उनके बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ ये पता नहीं चल सका है। इस जोड़ी के टूटने से फैंस को काफी धक्का लगा था क्योंकि वे इन्हें आदर्श कपल मानते थे।