logo

 Ananya Pandey के घर NCB का छापा, आर्यन खान के साथ मिली ड्रग्स चैट! 

 Ananya Pandey के घर NCB का छापा, आर्यन खान के साथ मिली ड्रग्स चैट! 

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Bollywood actress Ananya Pandey ) के मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर एनसीबी (NCB) का छापा पड़ा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मामला आर्यन खान से ड्रग्स केस से जुड़ा हो सकता है। जानकारी मिली है कि अनन्या पांडे को एनसीबी ने समन जारी किया है और गुरुवार दोपहर 2 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल उनके घर पर छापेमारी चल रही है। बता दें कि अनन्या और शाहरुख के बेटे आर्यन खान अच्छे दोस्त हैं। यह भी सामने आ रहा है कि दोनों के बीच ड्रग्स से संबंधित चैट हुए हैं, जो एनसीबी के हाथ लगे हैं। इसमें आर्यन खान की बहन सुहाना का भी नाम है। 

अनन्या की चैट NCB सामने आई है 
एनसीबी के हाथ आर्यन खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की चैट लगी है। जिसमें नशे से जुडी बातचीत हो रही थी। इसी चैट को आधार पर एनसीबी ने कोर्ट से कई आरोपियों की रिमांड मांगी है। आर्यन के वाट्सऐप चैट से अनन्या के तार जुड़े होने की बात सामने आ रही है। उनका फोन NCB ने जब्त कर लिया है।

शाहरुख़ के घर NCB 
NCB के कुछ अधिकारी शाहरुख खान के बंगले मन्नत पर भी पहुंचे। टीम के अधिकारी वीवी सिंह ने बताया कि आर्यन से संबंधित कुछ पेपर वर्क पूरे करने वे आर्यन के घर पहुंचे थे। टीम ने आर्यन के घर एक नोटिस दिया है, जिसमें लिखा है कि यदि उनकी कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परिवार के पास है तो उसे जमा करा दें।