द फॉलोअप टीम, मुंबई:
सौ से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर देश-विदेश में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके अभिनेता नसीरूद्दीन शाह 71 साल के हो गए हैं। 20 जुलाई, 1950 को जन्मे नसीरूद्दीन शाह ने अपने करियर की शुरुआत लॉलीवुड (पाक सिनेमा) से की थी। अभिनेता कई नेशनल अवॉर्ड्स से नवाजे गए। उनको फिल्मफेयर का भी पुरस्कार मिल चुका है। नसीरूद्दीन शाह की लव-लाइफ काफी इंट्रेस्टिंग है। उन्होंने 1982 में एक्ट्रेस रत्ना पाठक से शादी की थी। अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखने वाली ये जोड़ी पिछले 34 सालों से साथ है। 1975 में इनकी मुलाक़ात हुई थी।
1980 में की करियर की शुरुआत
अभिनेता नसीरूद्दीन शाह का आज जन्मदिन है। साल 1980 में फिल्म हम पांच से लेकर अमेजन प्राइम की वेब सीरीज बंदिश बैंडिट तक में नसीरूद्दीन शाह ने अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। कहा जाता है कि किसी सफल कलाकार के करियर में उतनी फिल्में नहीं होंगी जितनी नसीरूद्दीन शाह के पास अवॉर्ड्स हैं। उनके फ़िल्मी करियर से सभी वाकिफ हैं पर आज हम उनके लव लाइफ के बारे में बात करेंगे। आइए नसीरूद्दीन शाह के जन्मदिन पर जानते हैं उनके लव लाइफ की कहानी।

इस प्ले के दौरान हुई थी मुलाकात
1975 में रत्ना कॉलेज स्टूडेंट थीं और नसीरूद्दीन एफटीआईआई से ग्रैजुएशन कर रहे थे। सत्यदेव दुबे के डायरेक्शन में बने 'संभोग से संन्यास तक' नामक प्ले में इन्होंने पहली बार काम किया था। इस प्ले के रिहर्सल के दौरान दोनों पहली बार मिले थे। रत्ना ने एक इंटरव्यू में बताया था, "यह पहली नजर का प्यार नहीं था। दुबे ने जब हमें इंट्रोड्यूस करवाया तब मैं इनका सही नाम तक नहीं जान पाई थी। पहले दिन हम दोस्त भी नहीं थे, दूसरे दिन हमने साथ घूमना शुरू कर दिया था।" बता दें रत्ना से नसीरूद्दीन 13 साल बड़े हैं। नसीरुद्दीन शाह की पहली शादी परवीन मुराद से हुई थी। उस समय नसीरुद्दीन 20 साल के थे तो परवीन 36 साल की। शादी के एक साल इनकी बेटी हीबा शाह का जन्म हुआ। फिर दोनों अलग हो गए और हीबा मां के साथ ईरान चली गईं।

साधारण ढंग से हुई थी शादी
परवीन के अलग होने के बाद नसीर और रत्ना करीब आए। नसीरूद्दीन परवीन से अलग रह रहे थे लेकिन उन्होंने तलाक नहीं लिया था इसलिए शुरुआत में उन्होंने रत्ना से शादी नहीं की थी बल्कि दोनों ने लिव इन में रहना शुरू किया। इस कपल ने बेहद साधारण ढंग से शादी की। 1982 में परिवार की मौजूदगी में रजिस्ट्रर्ड मैरेज की थी। शादी के कुछ वक्त बाद नसीर की पहली पत्नी की बेटी हीबा भी इनके साथ रहने लगी। हीबा की परवरिश नसीर-रत्ना के दोनों बेटों इमाद और विवान के साथ हुई।