द फॉलोअप टीम, मुंबई:
टीएमसी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां के घर नन्हा मेहमान आया है। गुरुवार को नुसरत ने बेटे को जन्म दिया है। जानकारी के मुताबिक नुसरत को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। बांग्ला फिल्मों के सुप्रसिद्ध अभिनेता यशदास गुप्ता उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे।

नुसरत की प्रेग्नेंसी को लेकर हुआ था विवाद
नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी के खबर के दौरान काफी विवाद हुआ था। बेबी बंप की तस्वीर सामने आने के बाद उनके पति निखिल जैन ने दावा किया था कि वो उनसे अलग रह हैं और प्रग्नेंसी के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं। शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक्ट्रेस ने अपना पूरा ध्यान बच्चे पर रखा। वो मीडिया को किसी भी तरह का बयान देने से बचती नजर आईं। गुरुवार को अभिनेत्री ने अपने फैंस को मां बनने की खुशखबरी दी। बताया कि उनको बेटा हुआ है।

निखिल जैन से शादी के तुरंत बाद अलगाव
नुसरत जहां ने 2019 में तुर्की में निखिल जैन के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। हालांकि ये शादी चली नहीं। शादी के कुछ महीनों बाद ही नुसरत और निखिल अलग हो गये थे। हालांकि कभी भी अलगाव के पीछे की मुख्य वजह सामने नहीं आई। नुसरत जहां ने केवल इतना कहा कि उनके बीच सब ठीक नहीं था। वहीं निखिल जैन ने कहा कि उन्होंने नुसरत जहां का पूरा खयाल रखा। उन्हें नहीं पता कि नुसरत उनसे क्यों अलग हो रही हैं। मामला संपत्ति विवाद तक जा पहुंचा था।

यश दासगुप्ता से बढ़ी थीं नुसरत की नजदीकियां
जिस समय नुसरत और निखिल के बीच अलगाव की खबरें सामने आ रही थीं लगभग उसी समय, अफवाह फैल रही थीं कि नुसरत का कोलकाता के अपने को-एक्टर यश दासगुप्ता के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं। उस वक्त दोनों साथ में राजस्थान ट्रिप पर भी गए थे। नुसरत जहां इस दौरान लोकसभा चुनाव में टीएमसी के लिए प्रचार भी करती नजर आईं। वहीं बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार थे।