logo

बॉलीवुड के इन सितारों के पास है करोड़ों की लग्जरी बाइक्स, सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाइक की कीमत हैरान कर देगी

13089news.jpg

द फॅालोअप टीम, मुंबई: 

बॅालीवुड सेलेब्स की फिल्मों का क्रेज लोगों में देखने को मिलता है। सेलेब्स अपनी फिल्मों से करोड़ों कमाते हैं। उनके पास आलिशान बंगले, घर, महंगी गाड़ियां होती हैं, लेकिन बॅालीवुड में कई एक्टर्स ऐसे भी हैं जिनके पास लग्जरी बाइक हैं। कई एक्टर्स को बाइक्स से इतना प्यार है कि वे लाखों देकर अपने सपनों की बाइक खरीदते हैं। 

शाहिद कपूर 
बॅालीवुड के कबीर सिंह यानि शाहिद कपूर का नाम लिस्ट में शामिल है। उन्हें भी कार और बाइक्स का बहुत शौक है। पसंदीदा बाइक Harley-Davidson Fatboy है। ये बाइक काफी मस्क्यूलर दिखती है। उनकी इस बाइक का कलर ब्लैक एंड ब्लू है, जिस पर वो अक्सर सैर करते दिखाई देते हैं।


 

जॅान अब्राहम 
बॅालीवुड एक्टर जॅान अब्राहम एक फिल्म का करोड़ों चार्ज करते हैं। फिल्मों में वे कई तरह की बाइक चलाते हुए नजर आते हैं। रियल लाइफ में भी उन्हें बाइक का बेहद शौक है। उनके पास बाइक्स का शानदार कलेक्शन है। खबरों के मुताबिक, जॅान अब्राहम के पास अमेरिका बोर्ड ट्रैक रेसर से प्रेरित भी एक बाइक  ( suzuki GDX -1300)  है जिसकी कीमत 16 लाख से अधिक बताई जाती है। 

सलमान खान 
बॅालीवुड के दबंग सलमान खान महंगे एक्टर्स मे से एक हैं। वे एक फिल्म का करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक गाड़ियां हैं लेकिन उन्हें भी बाइक्स का काफी शौक हा । उनके पास suzuki intruder M1800 RZ  बाइक है । जिसकी कीमत 15 लाख रुपए तक है । दूसरी बाइक 13.5 लाख रुपए की कीमत वाली  Suzuki Hayabusa भी है ।

आर माधवन 
आर माधवन के पास भी शानदार बाइक है। उनके पास बीएमडब्ल्यू् की 1500 जीटीएल बाइक है जिसकी कीमत 24 लाख रुपये है। उनकी बाइक के साथ कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।]


 

सिद्धार्थ मलहोत्रा 
सिद्धार्थ मलहोत्रा की गिनती बॅालीवुड के हैंडसम हंक में होती है। वो कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरआत की थी। वे भी एक फिल्म का करोड़ों लेते हैं। उनके पास कई लग्जरी कारें हैं साथ ही, बाइक्स का भी उन्हें शौक है। उन्हें कई बार अपनी हार्ले डेविड़सन फैट बॅाब पर सवार देखा जाता है। 

रणविजय सिंह 
एमटीवी रोडीज में अपनी भूमिका के लिए जाने वाले अभिनेता रणविजय के पास 5 से अधिक बाइक्स हैं। उनमें से एक कावा ZX-7 भी है जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए है ।