द फॉलोअप टीम, मुंबई:
कैटरीना और सलमान खान इन दिनों रूस में हैं। दोनों अपनी अपकमिंग मूवी 'टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं। कैटरीना ने रूस से अपने फोटो फैंस के लिए शेयर किये हैं। फोटो में साफ़ दिख रहा है कि कटरीना रूस का लुत्फ उठा रही हैं। कैटरीना ने सेंट पीटर्सबर्ग से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सड़क पर मस्ती करती दिख रही हैं लेकिन तभी वह ठंड से ठिठुरने लगती हैं। कैटरीना के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो किया शेयर
कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है। कैटरीना ने लिखा है, 'दुनिया में और दुनिया के बारे में।' इस तरह इस वीडियो में वह चिल करती नजर आ रही हैं। वीडियो पर फैंस खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही सलमान का एक लुक सामने आया था। इसमें वे भूरे रंग के लंबे बाल और बढ़ी दाढ़ी और सिर पर लाल रंग का कपड़ा बांधे नजर आए थे। उन्होंने टी-शर्ट के ऊपर चेक की जैकट और जीन्स पहनी थी।

पार्क में इंजॉय करती दिखीं थी कटरीना
कैटरीना ने इससे पहले कुछ फोटो शेयर किए थे। उन तस्वीरों में भी कैटरीना कैफ पार्क में इंजॉय करती नजर आ रही थीं। कैटरीना कैफ के इस तरह के फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है। वैसे भी सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाइगर सीरीज को फैन्स खूब पसंद करते हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कहर बरपाती है।
