logo

विक्की कौशल के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में कटरीना, आज मना रही हैं 37वां जन्मदिन

10854news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ आज 37वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 16 जुलाई 1983 को हॉंगकॉंग में हुआ था। सुबह से ही कैटरीना को बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के सितारे जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। कैटरीना ने वर्ष 1999 से बॉलीवुड में बूम फिल्म से डेब्यू किया था। कैटरीना कैफ की पहली फिल्म कुछ खास नहीं चली थी। बाद में सलमान खान के साथ मैंने प्यार क्यों किया नाम की फिल्म से कटरीना को पहचान मिली। अक्षय कुमार के साथ हमको दीवाना कर गए, सिंह इज किंग, दे दनादन, वेलकम जैसी फिल्मों से कटरीना कैफ ने बॉलीवुड में कामयाबी के झंडे गाड़े। 



इन कामयाब फिल्मों का हिस्सा रहीं चुकी हैं
कटरीना कैफ के अब तक बॉलीवुड करयिर में धूम-3, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, फितुर जैसे कई कामयाब फिल्में भी हैं। कटरीना कैफ ना केवल अपनी बेहतरीन अदाकारी बल्कि फैशन सेंस की वजह से भी जानी जाती हैं। 



कटरीना टरकोटे है इनका वास्तविक नाम
कटरीना कैफ का असली नाम कटरीना टरकोटे है।  आयशा श्रॉफ ने कैटरीना का नाम बदलकर कटरीना काजी कर दिया। वहीं फिर से कटरीना का नाम बदला और फिर कटरीना कैफ कर दिया गया। दरअसल कैटरीना की मां का नाम टरकोटे है, लेकिन उनके पिता का नाम मोहम्मद कैफ है ऐसे में कटरीना ने अपने पिता के सरनेम को अपनी पहचान बनाया।



तगड़ी है कटरीना कैफ की फैन फॉलोइंग
कटरीना की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में मौजूद है। केवल इंस्टाग्राम की बात करें तो उनकी 51. 2 मिलियन फॉवोवर्स हैं।  वर्तमान समय में कैटरीना भारत की सबसे अधिक पैसे लेने वाली एक्ट्रेस में से एक है। फिल्मों के अतिरिक्त ये कई बड़ी कंपनियों की एड फिल्म्स भी करती हैं। कैटरीना ने लन्दन में ही मॉडलिंग को करियर चुना और इसमें अपनी पहचान बनाई। 



विक्की कौशल के साथ रिलेशनशिप की खबरें
कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल आए दिन एक दूसरे के साथ नजर आते हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर अक्सर वो सुर्ख़ियों में आते है। दोनों की तस्वीरें आए दिन सामने आती रहती हैं।  कभी कभी दोनों एक-दूसरे के घर जाते हुए भी देखे गए लेकिन अब तक इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है।