द फॉलोअप टीम, डेस्क:
आपको फिल्म पद्मावत(Pdmavat) की कॉन्ट्रोवर्सी याद ही होगी कि किस प्रकार उस फिल्म की रिलीज से पहले हंगाम हुआ था। जिसका खामियाजा फिल्म के निर्माताओं से लेकर एक्टर्स को भी भुगतना पड़ा था। अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आगामी फिल्म ‘पृथ्वीराज’(prithviraj) भी कुछ ऐसी ही विवादों में घिर गयी है। राजपूत महाराजा पृथ्वीराज चौहान की शौर्यगाथा पर यशराज फिल्म्स(Yashraj films) के बैनर तले बन रही इस फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी (Chandraprakash Dwivedi) ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म निर्माताओं को दी खुली चुनौती
फिल्म को करणी सेना (Karni Sena) से धमकी मिली है कि या तो फिल्म का टाइटल बदलो, वरना तुम्हारा हश्र भी ‘पद्मावत’ जैसा होगा। फिल्ममेकर और करणी सेना की युवा विंग के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राजपूत (Surjeet Singh Rajput) ने फिल्म के मेकर्स के सामने तीन शर्तें रखी हैं। इसके साथ ही अक्षय कुमार और फिल्म के प्रड्यूसर आदित्य चोपड़ा को चेतावनी भी दी है। सुरजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यूज़ आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जहां ‘पृथ्वीराज’ के नाम बदलने वाले विवाद की बात कही गई।
पद्मावत जैसा हाल करने की धमकी
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा की पृथ्वीराज चौहान फिल्म में मुख्य भूमिका अक्षय कुमार जी ने निभाई है। उनका हम सम्मान करते हैं। लेकिन इस फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा को लोगों की भावनाओं को समझना चाहिए। अंतिम हिंदू सम्राट वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान का नाम सम्मान से लेना चाहिए, नहीं तो पद्मावत जैसा माहौल हो जाएगा।