logo

झारखंड की इस ग्‍लैमरस लड़की के बारे में जानिये आखिर कैसे टीवी और फिल्‍मों में छा गई

10764news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
इम्तिोयाज अली, राजकुमार गुप्ता, श्रीराम डाल्टेन, मेघा श्रीराम, अविनाश दास, अलिशा सिंह से लेकर कई प्रमुख नाम हैं, जिनकी कला, प्रतिभा और तेवर से फिल्मी  संसर परिचित है। मेघनाथ, श्रीप्रकाश, बीजू टोप्पो और रंजीत उरांव जैसों ने ठेठ झारखंड को फिल्मी कैनवास पर अलग ढंग से उकेरा है। दूसरे शब्दों में कहें तो वॉलीवुड के लिए झारखंड अब अछूता नहीं रहा है। पिछले दिनों झारखंड के नंदलाल नायक की फिल्म धुमकुड़िया विश्व प्रसिद्ध कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई। ताजा खुशखबरी ऋतु श्री की ग्लैमरस दुनिया में जबरदस्त  इंट्री की है।   



रांची की बाला ऋतु श्री
ऋतु श्री रांची की रहने वाली हैं। शिक्षा-दीक्षा भी यहीं हुई। कला के प्रति जुनून भी स्कूली जिंदगी से शुरू हुआ। धीरे-धीरे स्कूल फेस्ट में हिस्सा  लेना आरंभ किया। शाबासी मिली। इस हौसला अफजाई ने उनकी प्रतिभा को पंख दिए।



चमकने लगा है जलवा
इन दिनों झारखंड की रहने वाली उसी बाला का जलवा चमकने लगा है। उनका टीवी सीरियल से शुरू हुआ सफर फिल्मों तक पहुंच गया है। आये दिन सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस रूप को लेकर सुर्खियों में रहने वाली ऋतुश्री की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। 



'कुली नम्बर 1' और 'फौजी कॉलिंग' 
इन दिनों ऋतु श्री डीडी किसान पर प्रसारित हो रहे सीरियल 'आंनदी गांव की लाडली' के माध्यम से घर घर तक पहुंच गई हैं। इसके साथ ही वह 'विघ्नहर्ता गणेश' सीरियल में भी काम कर रही हैं। उन्होंने अपने अभिनय का जलवा हिंदी फिल्म 'कुली नम्बर 1' और 'फौजी कॉलिंग' में भी दिखाया है।



फैशन डिजाइनर से करियर शुरू
ऋतु श्री चुकी फैशन डिजाइनर से अभिनय के फील्ड में कदम रखा है। इसलिए ऋतु के पास फैशन को लेकर अलग तरह का सेंस है। जिसकी झलक उनके ड्रेस सेंस में देखने को मिलती है। यह ड्रेस सेंस उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है। उनके चाहने वाले भी उन्हें अलग अलग ड्रेस में देखना चाहते हैं।



फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
ऋतु कहती है कि वह हर तरह के ड्रेस में अपने को कंर्फटेबल महसूस करती हैंं। इसलिए वह हर तरह की ड्रेस पहनती हैं। वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल ड्रेस पहनने में उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है। यही वजह है कि उनकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे उनके चाहने वाले जमकर लाइक कर रहे हैं।