logo

भारत को इस्त्राइल से मिला अत्याधुनिक ड्रोन, पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों की करेगा निगरानी

भारत को इस्त्राइल से मिला अत्याधुनिक ड्रोन, पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों की करेगा निगरानी

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

भारतीय सेना की निगरानी क्षमता में इजाफा हुआ है। भारत को इस्त्राइल ने अत्याधुनिक क्षमता वाला नया हिरोन ड्रोन की आपूर्ति की है। गौरतलब है कोरोना महामारी की वजह से इसमें थोड़ा विलंब हुआ लेकिन अब इसकी मदद से भारत चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच पूर्वी लद्दाख में अपनी निगरानी क्षमता में इजाफा कर पाएगा। पेट्रोलिंग में सहायता मिलेगी।

अत्याधुनिक सुविधा से लैस है ड्रोन
सरकारी सूत्रों ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधा वाला हिरोन ड्रोन भारत आ चुका है और इसे जल्द ही पूर्वी लद्धाख सेक्टर में तैनात किया जायेगा। कहा कि ये ड्रोन ऑपरेशनल हैं और। इसमें एंटी जिमिंग कैपिसिटी है। ये हिरोन के पूर्ववर्ती वर्जन से काफी ज्यादा अलग है। 

प्रधानमंत्री की इस योजना का हिस्सा
गौरतलब है कि इन नए ड्रोन्स का अधिग्रहण प्रधानमंत्री द्वारा आपात फाइनेंसियल पॉवर ग्रांट के जरिये किया गया। गौततलब है कि इसके तहत 500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है ताकि भारत की युद्धक क्षमता में इजाफा किया जा सके। गौरतलब है कि भारत औऱ चाईना के बीच बीते कई दशकों से सीमा विवाद है। बीते साल से ये काफी ज्यादा बढ़ गया है। सूत्रों ने बताया कि और भी कई छोटे या लघु ड्रोन को भारतीय फर्म से खरीदने की योजना है। गौरतलब है भारतीय सेना ये कदम उठा रही है। अपने हथियारो का जखीरा मजबूत कर रही है ताकि भविष्य में चीन के साथ किसी भी प्रकार के संघर्ष में कठिनाई का सामना ना करना पड़े। 

क्षमता बढ़ाने की कवायद में भारतीय सेना
गौरतलब है कि इससे पहले भी भारतीय सेना में अत्याधुनिक हथियारों को शामिल किया गया था जब बालाकोट एयरस्ट्राइक हुआ था। गौरतलब है कि भारतीय नौसेना ने भी हाल ही में ऐसा कदम उठाते हुए अमेरिकन फर्म जनरल एटोमिक्स से रक्षा उपरकरमनों की खरीद की है। भारतीय वायु सेना ने भी ऐसे कदम उठाये हैं। भारतीय वायु सेना में एंटी गाइडेड मिसाइल, लॉंग रेजं प्रिजिजन आर्टिलियरी वगैरह शामिल किया गया है। गौरतलब है कि सेना में ऐसे कई औऱ प्रोजेक्ट्स का इंतजार है। भारतीय सेना अपनी क्षमता में और ज्यादा इजाफा करने की कोशिश मे है। ये समय की जरूरत भी है।